देवघर आने-जाने वालों का सफर होगा आसान, आसनसोल-गोरखपुर मेला स्पेशल को 2 नए ठहराव
रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल और देवघर-पटना मेमू ट्रेनों के लिए अस्थायी ठहराव की घोषणा ...और पढ़ें

आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला एक्सप्रेस। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल का मनकट्ठा, बड़हिया में अस्थायी ठहराव।
देवघर-पटना मेमू का अशोकधाम स्टेशन पर 28 अगस्त तक ठहराव।
श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बढ़ाई सुविधा।
जागरण संवाददाता देवघर। श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तत्काल प्रभाव से पूर्व मध्य रेलवे के मनकट्ठा और बड़हिया स्टेशनों पर 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल का अस्थाई ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत 03527 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल मनकट्ठा और बड़हिया स्टेशनों पर 01:26 बजे और 01:38 बजे पहुंचेगी तथा 03528 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल बड़हिया और मनकट्ठा स्टेशनों पर 01:20 बजे और 01:31 बजे पहुंचेगी। उक्त दोनों ट्रेनें ऊपर बताए गए स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में दो मिनट के लिए रुकेंगी।
अशोकधाम स्टेशन पर देवघर-पटना-देवघर मेमू का अस्थायी ठहराव
श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 30 जुलाई से 28 अगस्त तक पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के अशोकधाम स्टेशन पर 63209/63210 देवघर - पटना - देवघर मेमू का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत 63209 देवघर-पटना मेमू और 63210 पटना-देवघर मेमू 10:12 बजे एवं 13:43 बजे अशोकधाम स्टेशन पहुंचेगी। उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में दो मिनट का ठहराव प्रदान करेगी।