Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवघर में वाहन चालकों की गलती से सरकार की तिजोरी में आए ₹3.79 करोड़, 5378 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 01:23 PM (IST)

    देवघर में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया है। पिछले वित्तीय वर्ष (अप्रैल 2025-मार्च 2026) में 21,460 वाहन च ...और पढ़ें

    देवघर में वाहन चालकों की गलती से सरकार की तिजोरी में आए ₹3.79 करोड़ (AI Generated Image)

    देवघर में वाहन चालकों की गलती से सरकार की तिजोरी में आए ₹3.79 करोड़ (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    कंचन सौरभ मिश्रा, देवघर। देवघर में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक पैमाने पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जुर्माना करने के साथ ही वाहनों को जब्त भी किया गया है। इस अभियान का असर भी नजर आता है।

    अब पहले की अपेक्षा अधिक लोग हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाते नजर आते हैं। बाइक पर तीन लोड़िंग की संख्या कम हो गई है। बच्चे कम गाड़ी चलाने लगे हैं। गाड़ी की गति भी पहले की तुलना में नियंत्रित हुई है। नशा करके गाड़ी चलाने वालों की संख्या भी घटी है, लेकिन अब तक बहुत से लोग ऐसे हैं जो सही से यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

    लोगों की गलती के कारण सरकारी की तिजोरी लगातार भर रही है। पिछले वित्तीय वर्ष की बात करें तो अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान जिले में 21460 लोगों को यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने के लिए जुर्माना किया गया। इन लोगों से करीब 3.79 करोड़ रुपया का जुर्माना काटा गया।

    इस अवधि के दौरान अब तक करीब 85 लाख जुर्माना वसूला जा चुका है वहीं 2.54 करोड़ से अधिक का जुर्माना अभी लंबित है। इस दौरान 5378 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया। दस किशोर को गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। 407 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया।

    खबरें और भी

    2027 लोगों की गाड़ी की गति तय सीमा से अधिक पायी गई। वहीं, 11 वाहनाें को प्रेशर हान का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, 104 लोगों को गाड़ी के स्वरूप में बदलाव करने का दोषी पाया गया।

    इसी अवधि के दौरान पिछले छह माह की बात करें तो इस दौरान 10872 लोगों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए कार्रवाई की गई। इन लोगों को करीब 1.76 करोड़ जुर्माना लगाया गया। इसमें से 26 लाख से अधिक जुर्माना की राशि वसूली गई और करीब 1.11 करोड़ की जुर्माना राशि अभी बकाया है।

    इस अवधि के दौरान 1161 वाहनों को जब्त किया गया। 10 किशोर को गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। 230 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। वहीं अन्य कारणों से 128 लोगों को पकड़कर कार्रवाई की गई।

    यातायात व्यवस्था के सुधार को उठाए गए कई कदम

    देवघर में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। इसके तहत देवघर मंदिर क्षेत्र के इलाके को गूगल मैप पर अपडेट किया। ताकि बाहर से आने वाले लोगों को मंदिर पहुंचने में परेशानी न हो। वहीं उन्हें भीड़ का पता चल जाए। मंदिर के आसपास जाम न लगे।

    गश्ती को बढ़ाकर नो एंट्री जोन में कार्रवाई की गई। देवघर टावर चौक व आसपास के इलाके में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आटो व टोटो के लिए नो एंट्री जाेन बनाने के साथ ही इनका रूट बदला गया।

    बाहर से आने वाले भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश से राेकने व उनका रूट डायवर्ट करने के लिए चौपा मोड़, उजाला चौक व कोठिया चौक पर तीन जगह चिह्नित किया गया।

    वहीं, देवघर शहरी क्षेत्र में आटो टोटो के लिए अस्थायी पड़ाव बनाया गया है। ये गाड़ी सही से अब महिला थाना के दीवार के पास, आरएल सरार्फ स्कूल के बगल में और सत्संग ओवरब्रिज के नीचे खड़ी की जाती है।