Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक कमरे में पति-सास, दूसरे में नई-नवेली दुल्‍हन के साथ चाचा ससुर; अंधेरे में टॉर्च जलाते ही बहू की निकली चीख

    By Amit SoniEdited By: Prateek Jain
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 07:24 PM (IST)

    Deoghar Crime मधुपुर में मानवता व भरोसे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। प्राथ‍मिकी के अनुसार अकेली बहू को उसके ही चाचा ससुर ...और पढ़ें

    चाचा ससुर ने कमरे में बहू को अकेली पाकर अंधेरे में दुष्‍कर्म क‍िया। (सांकेति‍क तस्‍वीर)
    चाचा ससुर ने कमरे में बहू को अकेली पाकर अंधेरे में दुष्‍कर्म क‍िया। (सांकेति‍क तस्‍वीर)

    HighLights

    1. घटना के बाद से आरोपित ससुर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
    2. पाथरोल थाना में पीड़िता के बयान पर दर्ज किया गया मामला
    3. पांच माह पूर्व हुई है पीड़िता की शादी

    संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर): मधुपुर में मानवता व भरोसे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। प्राथ‍मिकी के अनुसार, अकेली बहू को उसके ही चाचा ससुर ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घिनौनी घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया है।

    यह घटना बुधवार रात पाथरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है। पांच माह पूर्व ही उसकी शादी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ व थाना प्रभारी ने तुरंत मामले की जांच की।

    पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए देवघर भेजा गया। अब पुलिस पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराने में जुटी है। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    बीमार है पीड़ि‍ता की सास 

    इसमें पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से वह ससुराल में रह रही है, उसकी सास बीमार है। सास की बीमारी की वजह से उनकी देखभाल के लिए उसका पति रात में अपनी मां के साथ ही कमरे में था, जबकि वह अपने कमरे में अकेली सोई थी।

    बताया क‍ि कमरे में अंधेरा था। इसी का फायदा उठाकर चाचा ससुर ने कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अंधेरे में जब पीड़िता ने टॉर्च जलाया तो देखा चचेरा ससुर कमरे में मौजूद था। चाचा ससुर को देखते ही वह चीखने-चिल्लाने लगी तो वह वहां से भाग निकला।

    आरोपि‍त के घरवालों पर मारपीट का आरोप

    पीड़िता ने आरोपित के घर पहुंचकर जब घटना के बारे में जानकारी दी तो आरोपित की पत्नी व उसकी रिश्तेदार ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

    इसके बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर आरोपित चाचा ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी है।

    मधुपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करा दी गई है। आरोपित पीड़िता का रिश्तेदार है, उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

    खबरें और भी