यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: देवघर में पुलिस-ग्रामीणों के बीच जमकर नोक-झोंक, घंटों चली गहमा-गहमी; तीन घंटे तक ठप रहा आवागमन
देवघर के करौं में पुलिस ने सामुदायिक भवन में सो रहे एक युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद जब घटना की जानकारी गांववांलों को मिली तो वे लोग आक्रोशित हो गए। इ ...और पढ़ें

HighLights
- कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीण को SDPO ने दिया भरोसा
- थाना प्रभारी और आक्रोशित ग्रामीणों के बीच हुई नोंक-झोंक
संवाद सहयोगी, करौं (देवघर)। देवघर के एक सामुदायिक भवन में सो रहे नरेश बाउरी को शुक्रवार रात करौं थाना के एएसआइ ने पिटाई कर दी। घटना करौं थाना क्षेत्र की है। सुबह जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उग्र ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर प्रदर्शन किया।
घायल युवक को सड़क पर रख सुबह आठ बजे से लगभग साढ़े तीन घंटा तक धर्मराज चौक को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर तब तक डटे रहे जब तक एसडीपीओ ने घटनास्थल आकर भरोसा नहीं दिया।
पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा
सड़क जाम की सूचना मिलने पर जिप सदस्य ललन सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष भागीरथ गोस्वामी, मुखिया प्रतिनिधि मंटु मंडल, उतम सिंह, थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह, एएसआइ चंदन कुमार लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण पुलिस के वरीय पदाधिकारी के आने की बात पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस-ग्रामीणों के बीच नोंक-झोंक भी हुई।
ग्रामीणों द्वारा रोड़ेबाजी भी की गई। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ। ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर पुलिस को वापस थाना लौटना पड़ा। घायल युवक ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर्रवाई करने की मांग की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी जाम स्थल पहुंचे और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम हटा।
खबरें और भी
क्या है पूरा मामला
घायल युवक नरेश ने आवेदन में कहा कि उसके पास रहने के लिए घर नहीं है। बाउरी पाड़ा स्थित सामुदायिक भवन में सोया करता था। शुक्रवार रात साढ़े दस बजे करौं थाना के एएसआइ नारायण मिश्रा तीन सिपाही के साथ वहां पहुंचे और पिटाई करने लगे, जिसमें कमर पर गंभीर चोट लग गई।
चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे, जिसके बाद इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। शनिवार सुबह बाउरी टोला के लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो भारी संख्या में महिला और पुरुष इकट्ठा हो गए और वहां पर बांस लगाकर सड़क जाम कर दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सामुदायिक भवन में जुआ चलने की सूचना मिली थी। इसे लेकर शुक्रवार की रात पुलिस ने छापेमारी की थी।
ये भी पढ़ें: Jharkhand News: ठंड से ठिठुरा झारखंड का ये शहर, तापमान में दर्ज की गई भारी गिरावट; दोपहर तक घरों में दुबके रहे लोग