Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जनरल कोटा की 50 साल की महिलाओं को पेंशन देगी हेमंत सरकार! चुनाव से पहले आज कैबिनेट में लग सकती है मुहर

    By Ravish Sinha Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 01:56 PM (IST)

    हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक है। इस दौरान हेमंत सोरेन की सरकार सामान्य कोटा की महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है। झा ...और पढ़ें

    जनरल कोटा की 50 साल की महिलाओं को पेंशन देगी हेमंत सरकार!
    जनरल कोटा की 50 साल की महिलाओं को पेंशन देगी हेमंत सरकार!

    HighLights

    1. हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक आज
    2. हेमंत सरकार महिलाओं को लेकर कर सकती है बड़ी घोषणा

    संवाद सूत्र, सारवां। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज शाम झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक होगी। इस दौरान झारखंड सरकार महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है।

    झारखंड क सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक है। संभावना है कि सरकार एक बड़ा फैसला लेगी। सामान्य वर्ग की महिलाएं जिनकी उम्र 50 वर्ष हो गई है। उन सभी बहनों को पेंशन का लाभ मिल सके। इसके पूर्व एससी-एसटी के लिए पेंशन का उम्र 50 साल तय किया गया है।

    मंत्री ने गठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ किया चर्चा

    कृषि मंत्री ने आएनडीआइए गठबंधन की जीत को लेकर गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा किया। अपील किया कि सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ना है। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने डकाय दुबे बाबा मंदिर के अलावा नोखिल प्राचीन काली मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की।

    जानकारी हो कि सारवां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का जब मंत्री भ्रमण कर रहे थे तो ग्रामीणों ने समस्याएं सुनायी। जियाखाड़ा मोड़ के समीप ग्रामीणों ने कृषि मंत्री के समक्ष अबुआ आवास के साथ असाध्यय गंभीर बीमारी से पीड़ित का इलाज के लिए पहल करने का आग्रह किया। पीसीसी पथ निर्माण ,नाला निर्माण, पेयजल के लिए चापानल समेत समस्याओं को लोगो ने रखा।

    सभी समस्याओं का समाधान होगा- कृषि मंत्री

    कृषि मंत्री ने ग्रामीणों को सभी को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान होगा। मुखिया उपेंद्र प्रसाद राय, मुबारक अंसारी, दिवाकर पासवान, शहबाज हुसैन, प्रमोद यादव, मुन्ना राय, सुबोध यादव, रंजीत यादव, मनोज पासवान, कांग्रेस यादव मौके पर मौजूद थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: अबुआ आवास के लिए आए आवेदन फटाफट किए जा रहे रिजेक्‍ट, जानें योजना का लाभ उठाने के लिए किन पैमानों पर उतरना होगा खरा

    ये भी पढ़ें: गांडेय सीट पर उप चुनाव को लेकर SC के इस आदेश का पड़ सकता है असर, ऐसा हुआ तो बढ़ेगी JMM की टेंशन