Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Crime: साइबर ठगों को पकड़ने गई थी मुंबई और झारखंड पुलिस की टीम, अचानक कर दिया हमला

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 03:41 PM (IST)

    देवघर के जग्गाडीह गांव में साइबर ठग को पकड़ने गई मुंबई और करौ पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस दौरान माहौल का फायदा उठाकर आरोपित फरार हो गए। हमले में करौ ...और पढ़ें

    साइबर ठगों को पकड़ने गई थी मुंबई और झारखंड पुलिस की टीम, अचानक कर दिया हमला
    साइबर ठगों को पकड़ने गई थी मुंबई और झारखंड पुलिस की टीम, अचानक कर दिया हमला

    HighLights

    1. फायदा उठाकर आरोपित मौके से हुआ फरार
    2. करौं थाना के एक जवान व मुंबई पुलिस के एक अधिकारी को चोट लगी।

    संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर)। देवघर के करौ थाना क्षेत्र के जग्गाडीह गांव में साइबर ठग को पकड़ने गई मुंबई व करौ थाना की पुलिस टीम पर आरोपितों व उसके परिजनों ने अचानक हमला कर दिया। इस बीच अफरा-तफरी माहौल कायम हो गया। इसका फायदा उठाकर आरोपित वहां से भाग निकला।

    इस दौरान करौं थाना का एक जवान व मुंबई पुलिस के एक अधिकारी को चोट लगी। मुंबई पुलिस की कार और स्थानीय थाना की जीप का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

    घटना की सूचना मिलने पर मधुपुर एसडीपीओ मधुपुर सुमित सौरभ लकड़ा, अंचल पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार और करौं थाना प्रभारी विकास पासवान पुलिस बल के साथ गांव गए। वहां जाकर मामले की जानकारी ली।

    क्या है मामला 

    घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि महाराष्ट्र के मुबंई शहर के शांताकुलुज अपराध शाखा की पुलिस साइबर ठग की तलाश में करौं थाना पहुंची।

    वहां की पुलिस को लेकर मुंबई पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर जग्गाडीह गांव गई। छापेमारी के दौरान साइबर ठग को पकड़ा ही था कि अचानक पुलिस पर हमला कर आरोपित को छुड़ा कर लोग ले गए। घटना के समय अफरातफरी मच गई।

    घटना के पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। मामले को लेकर करौं थाना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है।

    मामले को लेकर एसडीपीओ ने क्या कहा

    इस संबंध में एसडीपीओ सुमित सौरभ लकड़ा ने कहा कि पुलिस टीम पर हमला किया गया है। एक जवान जखमी हुआ है। घटना को लेकर थाना प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपित साइबर ठग व पुलिस पर हमला करने वालों की तलाश रही है।

    ये भी पढ़ें- 

    झारखंड हाई कोर्ट से बाबूलाल मरांडी को बड़ी राहत, हेमंत सोरेन व उनके परिवार पर दिया था आपत्तिजनक बयान

    इस देसी फ्रिज की ओर खिंचे चले आ रहे लोग, सेहत के साथ शीतलता की भी है गारंटी; कीमत अधिकतम 400 रुपये

    खबरें और भी