यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deoghar To Bangalore Flight: देवघर से बेंगलुरू की सीधी फ्लाइट शुरू, हफ्ते में इस दिन कर पाएंगे सफर
शनिवार को देवघर एयरपोर्ट से बेंगलुरू के लिए सीधी विमान सेवा शुरू हो गई है। बेंगलुरू से देवघर की इंडिगो की फ्लाइट का विमान एयरपोर्ट पर लैंड किया और देव ...और पढ़ें

HighLights
- देवघर एयरपोर्ट पर बेंगलुरू जा रहे पहले और दूसरे यात्री का विशेष स्वागत
- एयरपोर्ट पर इंडिगो की ओर से सभी यात्री को गुलाब फूल और लस्सी दी गई
- सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को उड़ान भरेगा विमान
आरसी सिन्हा, देवघर। Deoghar To Bangalore Flights Service देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा बहाल होने के बाद ही यह घोषणा हो गयी थी कि एक जून से देवघर-बेंगलुरू की सीधी फ्लाइट शुरू होगी। शनिवार को यह सेवा बहाल हो गयी। बेंगलुरू से देवघर की इंडिगो की फ्लाइट ने 169 यात्रियों को लेकर 12:24 मिनट पर लैंड किया।
परंपरा के अनुसार वाटर कैनन से फ्लाइट का स्वागत किया गया। देवघर से बेंगलुरू जाने वाले विमान ने 176 यात्रियों को लेकर टेकऑफ किया। इंडिगो की ओर से आने और जाने वाले सभी यात्रियों को गुलाब फूल और लस्सी देकर स्वागत किया गया।
काटा गया केक
इससे पहले देवघर एयरपोर्ट पर इंडिगो के मैनेजर प्रवीण कुमार, एयरपोर्ट के निदेशक प्रवीण कुमार, चीफ सेक्यूरिटी आफिसर संजीव मिश्रा ने देवघर से बेंगलुरू जो रहे प्रथम यात्री सिद्धांत और सुरभि सिंह के साथ केक काटा।
दोनों यात्रियों को डमी बोर्डिंग पास देकर स्वागत किया गया। महज ढ़ाई घंटा में देवघर से बेंगलुरू की यात्रा पूरी होगी।
हफ्ते में तीन दिन चलेगी फ्लाइट
इंडिगो की यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी। 186 सीट वाली यह विमान सेवा मंगलवार, वृहस्पतिवार और शनिवार को होगी। देवघर से बेंगलुरू का सफर आसान बेंगलुरू से 10:20 में टेकऑफ करेगी और देवघर में 12:40 में लैंड करेगी।
देवघर एयरपोर्ट से दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर टेकआफ करेगी और तीन बजकर 45 मिनट पर बेंगलुरू एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। 180 सीटर यह एयर बस 6ई 6435 बेंगलुरू-देवघर और देवघर-बेंगलुरू- 6 ई 6437 है।
पीएम मोदी ने साल 2022 में किया था देवघर एयरपोर्ट का स्वागत
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई 2022 को देवघर एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था। एयरपोर्ट के दो साल होने से पहले नाइट लैंडिंग की सुविधा मिल गयी। इंजीनियर पेशा वाले युवा वर्ग और उनके स्वजन लंबे समय से बेंगलुरू की फ्लाइट की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनको विमान शुरू होने से ज्यादा खुशी हो रही है।
खबरें और भी
देवघर से बेंगलुरू जाने के बाद वहां से दक्षिण भारत की विमान सेवा का कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाएगी। विदेश जाने के लिए भी सीधी विमान सेवा की यहां सुविधा होगी। मालद्वीप, बाली, थाईलैंड के फुकेट, पोर्ट ब्लेयर जा सकते हैं। अभी देवघर से विदेश का कनेक्टिंग फ्लाइट वाया दिल्ली था।
बेंगलुरू को लिए सीधी विमान सेवा
बेंगलुरू जाने वाले कोलकाता जाते थे और वहां से यह सुविधा ले रहे थे। अब देवघर से ही यह सुविधा मिलने लगी। देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के बाद यह दूसरी कामर्शियल सर्विस शुरू हो गयी। संताल परगना और अंग प्रदेश के हजारों बच्चे बेंगलुरू में इंजीनियरिंग की नौकरी करते हैं। उनको अपने घर आने में सुविधा होगी। प्राइवेट नौकरी में छुट्टी कम होती है।
इन जिलों के लोगों को होगा फायदा
ऐसे में अपने माता-पिता से मिलने की मजबूरी दूर होगी। संताल परगना के छह जिले के अलावा धनबाद, गिरिडीह, बिहार का भागलपुर, बांका, जमुई के लोग भी देवघर एयरपोर्ट से अपनी यात्रा कर रहे हैं।
देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने की तमन्ना रखने वाले को तो सहूलियत हुई। उससे भी अधिक सुविधा जैन तीर्थ का केंद्र पारसनाथ आने वाले को हो गई। विमान की संख्या बढ़ेगी तो देवघर का अर्थतंत्र भी मजबूत होता जाएगा।