Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Crime: कपड़ा दुकान में चल रहा था अवैध शराब का काला खेल, पुलिस ने जब मारा छापा; तो सबके उड़ गए होश

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 04:19 PM (GMT+05:30)

    Deoghar Crime लोकसभा चुनाव को लेकर नशा कारोबारियों पर पुलिस का एक्शन जारी है। कई अवैध कारोबारी को हिरासत में लिया गया है। ताजा मामला देवघर के देवीपुर ...और पढ़ें

    Jharkhand Crime: कपड़ा दुकान में चल रहा था अवैध शराब का काला खेल (फोटो - जागरण)
    Jharkhand Crime: कपड़ा दुकान में चल रहा था अवैध शराब का काला खेल (फोटो - जागरण)

    HighLights

    1. कपड़ा दुकान से विदेशी शराब व बीयर बरामद
    2. आरोपित रामचंद्र साह को किया गया गिरफ्तार

    संवाद सहयोगी, देवीपुर (देवघर)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अवैध शराब व नशा के कारोबारियों पर लगाम कसने में जुट गई है। इसके तहत कई अवैध कारोबारी पकड़े गए हैं। अब एक और नया मामला सामने आया है, जो काफी चौंकाने वाला है।

    जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित बारवां गांव में एक कपड़ा दुकान से अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि देवीपुर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बारवां गांव निवासी रामचंद्र साह अपने घर में स्थित कपड़ा दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहा है।

    छापेमारी के दौरान एक बोतल शराब और 26 बीयर बरामद

    उसके यहां काफी मात्रा में शराब रखा जाता है। इसी सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की रात को वहां छापेमारी कर काफी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया। दुकान की तलाशी लेने पर पुलिस ने वहां से एक बोतल शराब और 26 केन बीयर बरामद किया। आरोपित रामचंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    वहीं, पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में देवीपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार, एसआइ अजय सोय, एएसआइ उषा कुमारी व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

    ये भी पढ़ें- 

    Hemant Soren : हेमंत सोरेन को फिर लगा झटका! ED कोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज, पढ़ें क्या है पूरा मामला

    Godda Road Accident : गोड्डा में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाईक, दो युवकों की मौत; इलाके में पसरा मातम

    खबरें और भी