Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kanwar Yatra: देवघर में कावड़िया पथ के आसपास नहीं बिकेगी शराब, मंत्री बेबी देवी ने लिया अपना पहला फैसला

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 05 Jul 2023 11:41 AM (IST)

    Deoghar Kanwar Yatra उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की मंत्री बनने के बाद बेबी देवी ने अपने पहले कार्यदिवस पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह कहा है कि ...और पढ़ें

    मोटरसाइकिल से बैद्यनाथ धाम पहुंचे पूर्णिया के बम l जागरण
    मोटरसाइकिल से बैद्यनाथ धाम पहुंचे पूर्णिया के बम l जागरण

    राज्य ब्यूरो, रांची। Shravani Mela 2023, Kanwar Yatra: उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की मंत्री बनने के बाद बेबी देवी ने अपने पहले कार्यदिवस पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों व शराब विक्रेताओं को यह सख्त हिदायत दी है कि देवघर के श्रावणी मेले में और कावड़िया पथ के आसपास शराब की बिक्री नहीं होगी।

    बहन-बेटियों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए लिया गया फैसला

    सोमवार को पद की शपथ लेने के बाद मंगलवार को मंत्री ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि श्रावणी मेला आगामी 31 अगस्त तक चलेगा। मंत्री बेबी देवी ने शराब नहीं बेचे जाने संबंधित अपने आदेश में यह तर्क दिया है कि श्रद्धालुओं को विशेषकर बहन-बेटियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

    धार्मिक स्थल के आसपास पहले से ही प्रतिबंधित हैं शराब दुकानें

    राज्य में धार्मिक स्थल व शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास शराब की बिक्री पर पहले से ही प्रतिबंध है। वहां आसपास शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी, यह निर्णय भी बहुत पहले से प्रभावी है। तब भी राज्य में निजी हाथों से शराब बिक रही थी और अब जब सरकार के माध्यम से शराब बिक रही है, तब भी यह आदेश प्रभावी है। कावड़िया पथ के आसपास शराब बिक्री पर रोक का निर्णय पहली बार हुआ है।

    राज्‍य सरकार में 11वीं मंत्री बेबी देवी

    गौरतलब है कि राज्य सरकार ने बेबी देवी को अपना 11वां मंत्री नियुक्त किया है। सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    खबरें और भी

    उक्त अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार के तमाम मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी तथा बेबी देवी के स्वजन उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने बेबी देवी को बधाई व शुभकामना दी। उन्हें फिलहाल उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मिला है।

    कम पढ़ी-लिखी होने की वजह से नहीं मिला शिक्षा विभाग

    माना जा रहा है कि बेबी देवी के कम पढ़ी-लिखी होने की वजह से उन्हें शिक्षा विभाग नहीं दिया गया है। पिछली बार जगरनाथ महतो को शिक्षा मंत्री बनाए जाने के दौरान विपक्षी दलों ने 10वीं पास व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए सरकार को कई मौकों पर घेरा था।

    इस बार सरकार विपक्षियों को यह मौका देने का खतरा मोल नहीं लिया। कम पढ़ी-लिखी होने के कारण बेबी देवी राजभवन में ठीक से शपथ पत्र नहीं पढ़ पाईं। उन्होंने टूटी-फूटी भाषा में शपथ पत्र को पढ़ा। इससे पहले राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में नियुक्ति पत्र को पढ़ा।

    जगरनाथ महतो के निधन के बाद से पद खाली

    बेबी देवी राज्य के शिक्षा मंत्री रह चुके दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। इसी साल छह अप्रैल को जगरनाथ महतो का निधन हो जाने के बाद सरकार में एक मंत्री का पद रिक्त हो गया था। शीघ्र ही उनकी सीट डुमरी में उपचुनाव भी होना है। अब इस सीट से झामुमो बेबी देवी को चुनाव लड़ाएगा। राज्य सरकार ने उन्हें उपचुनाव जीतने से पहले ही मंत्री बनाया है।