Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देवघर पहुंचे मोहन भागवत साढे पांच घंटा रूकेंगे, सत्संग आश्रम में ढाई घंटे का प्रवास ; रात में ट्रेन से रांची के लिए होंगे रवाना

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 05:15 PM (IST)

    राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत मंगलवार शाम चार बजे दिल्ली की फ्लाइट से देवघर पहुंचे। यहां वह पांच घंटे तक रूकेंगे। इसके बाद रेल मार ...और पढ़ें

    एयरपोर्ट से बाहर निकलते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत।
    एयरपोर्ट से बाहर निकलते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत।

    जासं, देवघर। राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत मंगलवार शाम चार बजे दिल्ली की फ्लाइट से देवघर पहुंचे। साढे चार में एयरपोर्ट से एक स्वयंसेवक के आवास के लिए प्रस्थान किए।

    रेल मार्ग से देवघर से पहुंचेंगे रांची

    साढे छह बजे से रात नौ बजे तक सत्संग आश्रम में रूकेंगे। ठाकुरबाड़ी में आचार्य देव से बातचीत करेंगे। इससे पहले श्रीअनुकूल चंद्र ठाकुर के आसन के समीप शीश नवाएंगे। भोजन करने के बाद रेल मार्ग से देवघर से रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। उनका रेल मार्ग से रांची जाने का कार्यक्रम है।

    108 स्वयंसेवकों से करेंगे संवाद

    दोपहर डेढ बजे दिल्ली की फ्लाइट से देवघर आने का कार्यक्रम तय था। फ्लाइट विलंब होने के कारण तीन घंटा विलंब से देवघर पहुंचे।

    स्वयंसेवक के आवास पर कुछ समय रूकेंगे। इसके बाद बैद्यनाथ गार्डन में 108 स्वयंसेवकों से संवाद का कार्यक्रम है। उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: वाहन चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, अब तक 15 बाइक बरामद; 6 चोरों को भी धर-दबोचा

    यह भी पढ़ें: जितने मुंह उतनी बातें... कोई बोला दुष्कर्म तो किसी ने कहा हत्या, पर कोई न कर सका पहचान; चक्रधरपुर में मिले शव की जांच में जुटी पुलिस