Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Jodo Nyay Yatra के दौरान देवघर आएंगे राहुल गांधी! आलाकमान से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता ने क्या कहा

    By Kanchan Saurabh Mishra Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 22 Jan 2024 02:07 PM (IST)

    कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मणिशंकर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे महासचिव केसी वेणुगोपाल तथा महासचिव व झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर से ...और पढ़ें

    Bharat Jodo Nyay Yatra के दौरान देवघर आएंगे राहुल गांधी! (फाइल फोटो)
    Bharat Jodo Nyay Yatra के दौरान देवघर आएंगे राहुल गांधी! (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. फरवरी के पहले सप्ताह में झारखंड के पाकुड़ से आठ दिवसीय न्याय यात्रा प्रारंभ करेंगे
    2. राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, राजनीतिक संगठन से मुलाकात करेंगे

    जागरण संवाददाता, देवघर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मणिशंकर ने कहा कि राहुल गांधी का देवघर आना तकरीबन तय है। दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद मणिशंकर ने बताया कि पार्टी द्वारा इसके लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, सिर्फ विभिन्न सुरक्षा एजेंसी द्वारा स्वीकृति मिलना बाकी है।

    मणिशंकर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे महासचिव केसी वेणुगोपाल तथा महासचिव व झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुलाकात कर देवघर के धार्मिक राजनीतिक एवं सांस्कृतिक महत्व को बताया। शीर्ष नेतृत्व ने मणिशंकर को आस्वस्थ किया कि राहुल गांधी देवघर जाना पसंद करेंगे।

    झारखंड में पाकुड़ से न्याय यात्रा शुरू करेंगे राहुल गांधी 

    ज्ञातव्य है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व मणिपुर से मुंबई तक कर रहे हैं। बंगाल के सिलीगुड़ी से न्यू जलपाईगुड़ी अलीपुर द्वार होते हुए फरवरी प्रथम सप्ताह के झारखंड के पाकुड़ से आठ दिवसीय न्याय यात्रा प्रारंभ करेंगे।

    झारखंड यात्रा के दौरान न्याय यात्रा को सफल बनाने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी वृहद पैमाने पर व्यवस्था कर रही है। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, राजनीतिक संगठन से मुलाकात करेंगे तथा कई सभा को संबोधित करेंगे।

    ये भी पढ़ें: Jharkhand News: हवलदार ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत; पत्नी ने बताई सुसाइड की वजह

    ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 2 फरवरी को JMM फूंकेगा चुनावी बिगुल, पार्टी की बैठक में किया एलान; इस रणनीति से आगे बढ़ने की तैयारी

    खबरें और भी