विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा, बंगाल-यूपी के बीच चलेंगी 3 पूजा स्पेशल ट्रेनें; देवघर में भी होगा स्टॉपेज

Published: Wed, 16 Sep 2026 01:19 PM (IST)

रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, देवघर। आगामी दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा कोलकाता–कानपुर सेंट्रल, कोलकाता–आगरा कैंट तथा आसनसोल–झांसी के बीच तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत, ट्रेन संख्या 04157/04158 कानपुर सेंट्रल–कोलकाता स्पेशल चलायी जाएगी। ट्रेन संख्या 04157 कानपुर सेंट्रल–कोलकाता स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक आठ फेरा लगाएगी। ये ट्रेन कानपुर सेंट्रल से 08:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04158 कोलकाता–कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक बुधवार को सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक आठ फेरा लगाएगी। ये ट्रेन कोलकाता से 07:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 01:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर ठहरेगी।

New Special Train

इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे। वहीं ट्रेन संख्या 01911/01912 आगरा कैंट–कोलकाता स्पेशल चलायी जाएगी।

ट्रेन संख्या 01911 आगरा कैंट–कोलकाता स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को एक अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच नौ फेरा लगाएगी। ये ट्रेन आगरा कैंट से 03:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 01912 कोलकाता–आगरा कैंट स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को दो अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच नौ फेरा लगाएगी। ये ट्रेन कोलकाता से 07:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08:00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन भी चलाने का निर्णय रेलवे ने लिया है।

ट्रेन संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को सात अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच 16 फेरा लगाएगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 09:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04186 आसनसोल–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को आठ अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 16 फेरा लगाएगी।

ये ट्रेन आसनसोल से 17:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19:10 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, द्वितीय श्रेणी चेयर/सीटिंग, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे।

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर दिल्ली से रांची जाने वालों को राहत, आनंद विहार-रांची स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे; टिकट बुकिंग शुरू