विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवघर में मेला घूमने आए बिहार के युवक की गोली मारकर हत्या, नशे की हालत में विवाद के बाद वारदात की आशंका

By Kanchan Saurabh MishraEdited By: Nishant Bharti
Published: Tue, 20 Oct 2026 03:12 PM (IST)

देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय युवक रौशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

मामले की जांच करती पुलिस

मामले की जांच करती पुलिस

HighLights

  1. देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आया युवक मारा गया।

  2. बिहार के 22 वर्षीय रौशन यादव की गोली मारकर हत्या।

  3. नशे में विवाद के बाद वारदात की आशंका, दो हिरासत में।

जागरण संवाददाता, देवघर। नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड स्थित एक फर्नीचर दुकान के पास सोमवार की रात को गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी। मृतक 22 वर्षीय रौशन यादव सीमावर्ती बिहार के बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के गोड़यारी धर्मशाला के पास का रहने वाला था। 

बताया जाता है कि वह देवघर दुर्गा पूजा का मेला देखने के लिए अपने कुछ दोस्तों के साथ बाइक से आया था। उसने अपनी बाइक को कही खड़ा किया। उसके बाद वह रांगा मोड के पास पहुंचा। 

दाएं आंख के नीचे गोली लगी 

सूत्रों के मुताबिक वहां कुछ युवकों से कहासुनी हो गयी। इस क्रम में एक युवक ने उसे काफी पास से गोली मार दी। गोली रौशन के दाएं आंख के नीचे लगी और सिर के पीछे के हिस्से से बाहर निकल गयी। 

वह खून से लतपथ होकर वहीं पर गिर पड़ा। इसके बाद उसके साथ मौजूद युवकों व अन्य लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी प्रवीण पुष्कर, एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। वहीं नगर थाना प्रभारी रवि ठाकुर व अन्य पुलिस पदाधिकारी नगर थाना पहुंचे। रात को युवक के साथ आए कुछ युवकों ने कुछ देर हंगामा भी किया। ऐसा लग रहा था कि ये युवक नशे में है। 

सूत्रों के मुताबिक नशा के चक्कर में ही ये घटना हुई है। वहीं पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस हथियार की भी तलाश में जुटी है। जिन दो युवकों को हिरासत में लिया गया है उनमें से एक यहां के एक गिरोह का सरगना बताया जाता है। 

बेटा देवघर मेला घूमने के लिए आया था

पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता नागेश्वर यादव ने पुलिस को दिए गया में कहा है कि उसका बेटा देवघर मेला घूमने के लिए आया था। यहां उसे अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली क्यों मारी गयी इस बारे में उन्होंने कोई कारण नहीं दिया है। 

पुलिस हत्या का कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। उस जगह के बारे में पता लगाया जा रहा है जहां खाने पीने का दौर चलने की बात सामने आयी है। पुलिस फिलहाल मामले की सघन जांच कर रही है। 

मृतक एक सीधा साधा युवक

बताया जाता है कि मृतक अपने मां पिता का बड़ा बेटा था। उसके एक और छोटा भाई है। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जानकारी में मृतक एक सीधा साधा युवक था। पढ़ाई करने के साथ ही वह अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटाता था। उसके पिता का गांव में भी परचून का दुकान था। 

उसने दुकान की जिम्मेवारी को काफी हद तक संभाल लिया था। वह अपने पिता व पूरे परिवार का बड़ा सहारा था। ऐसे में उसकी हत्या इस तरह से गोली मारकर किसी ने क्यों कर दी ये किसी के भी समझ में नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें- देवघर में अनियंत्रित कार एटीएम में घुसी, बोर्ड और गेट टूटा; पुलिस हिरासत में ड्राइवर


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।