श्रावणी मेले को लेकर देवघर दमकल विभाग अलर्ट, 55 होमगार्ड्स को ट्रेनिंग; 9 जिलों से बुलाई टीम
देवघर अग्निशमन विभाग ने श्रावणी मेले के लिए मैनपावर की कमी पूरी करने हेतु 55 होमगार्ड्स को प्रशिक्षित किया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए झ ...और पढ़ें

देवघरअग्निशमन विभाग
HighLights
55 होमगार्ड्स को अग्निशमन प्रशिक्षण दिया गया।
बाबा मंदिर क्षेत्र में 108 पोर्टेबल अग्निशमन यंत्र लगे।
नौ जिलों से अग्निशमन दस्ते देवघर बुलाए गए।
जागरण संवाददाता, देवघर। जिला अग्निशमन विभाग में मैन पावर की कमी है। इस बात से हर कोई वाकिफ है। ऐसे में मेला शुरू होने से पहले एक्सटेंशन रोल में होमगार्ड को प्रशिक्षण दिया गया है। इनकी संख्या 55 है। यह पहल देवघर में किया गया है।
उम्मीद है पूरे झारखंड में होमगार्ड के जवान का सहयाेग लिया जा सकता है। दरअसल विभाग की ओर से स्कूल, कॉलेज और आमजन को भी आग पर काबू पाने का नुस्खा बताया जाता है। उसी दिशा में होमगार्ड को प्रशिक्षण दिया गया है।
बाबा मंदिर क्षेत्र में 108 पोर्टेबल अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं। जरूरत आने पर होमगार्ड के जवान इससे नियंत्रित करेंगे। ऐसे अग्निशमन विभाग की टीम और मिनी वाटर टेंडर स्टैंड बाय में लगा रहेगा।
मेला में नौ अग्निशमन दस्ता की प्रतिनियुक्ति
श्रावणी मेला को देखते हुए झारखंड के नौ जिला से एक एक अग्निशमन दस्ता को देवघर में प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रभारी अपर राज्य अग्निशमन पदाधिकारी ने सभी संबंधित जिला को पत्र भी भेज दिया है।
देवघर के फायर स्टेशन ऑफिसर गोपाल यादव ने इसकी पुष्टि करते बताया कि मेला शुरू होने से एक दिन पहले नौ अग्निशमन दस्ता अपने वाहन के साथ देवघर पहुंच जाएंगे। जिसमें पांच वाटर टेंडर और चार मिनी वाटर टेंडर होंगे। बताया कि होमगार्ड को प्रशिक्षण दिया गया है।
खबरें और भी
यह एक्सटेंशन के रूप में ड्यूटी करेंगे। जानकारी हो कि डोरंडा, गोलमुरी, धनबाद, चाईबासा, रामगढ़, पिस्का मोड़, हजारीबाग, धुर्वा और गिरिडीह अग्निशामालय से दस्ता को देवघर में प्रतिनियुक्त किया गया है।