श्रावणी मेला 2026: देवघर में तीन अतिरिक्त IPS संभालेंगे कमान, देवघर-दुमका व रेल क्षेत्र में 69 DSP तैनात
देवघर श्रावणी मेला 2026 के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें देवघर, दुमका और रेल थाना क्षेत्रों में कुल 69 डीएसपी तैनात किए गए हैं। ...और पढ़ें

देवघर श्रावणी मेले की सुरक्षा चाक-चौबंद। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
श्रावणी मेला 2026 के लिए 69 डीएसपी तैनात।
देवघर में तीन आईपीएस अधिकारी संभालेंगे सुरक्षा कमान।
भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान।
जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर श्रावणी मेला-2026 के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। इसके तहत देवघर, दुमका और रेल थाना क्षेत्र के लिए 69 डीएसपी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इनमें से देवघर मेला क्षेत्र में 46, दुमका मेला क्षेत्र में 13 और रेल क्षेत्र में 10 डीएसपी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
देवघर में तीन आइपीएस जैप पांच के कमांडेंट अंजनी अंजन, जैप चार के कमांडेंट ऋषव कुमार झा और जैप सात के कमांडेंट अविनाश कुमार। देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर के साथ मिलकर मेला व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
जारी आदेश के तहत अंजनी अंजन बाबा मंदिर में भीड़ नियंत्रण का जिम्मा संभालेंगे। वहीं श्रषव कुमार झा को यातायात प्रबंधन और नियंत्रण कक्ष की जिम्मेवारी दी गयी है। संपूर्ण कांवरिया रूट लाइन का जिम्मा अविनाश कुमार के हाथों में होगा।
देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर के साथ मिलकर तीनों आइपीएस अधिकारी पूरे मेला व्यवस्था का संचालन करेंगे। इसके अलावा 92 इंस्पेक्टर, एसआइ और एएएसआइ मिलाकर कुल 758 पुलिस अधिकारियों को मेला डयूटी में लगाया गया है।
वहीं 1110 पुलिस सशस्त्र बल, 5365 पुलिस लाठी बल, 440 महिला लाठी बल व 958 अन्य पुलिस व सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा एसआइआरबी, आइआरबी, जैप आदि को मिलकर 958 पुलिस कर्मी मेला डयूटी में तैनात रहेंगे।
इन डीएसपी की हुई है तैनाती
देवघर में श्रावणी मेला की डयूटी में देवघर में जिन डीएसपी की प्रतिनियुक्त की गयी है उनमें तरुण कुमार, मनोज कुमार, धीरेन्द्र नारायण बंका, राजा कुमार मित्रा, अशोक कुमार राम, राजेन्द्र कुमार दुबे, अनिल कुमार सिंह।
प्रवीण कुमार सिंह, तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, सहदेव प्रसाद, प्रदीप उरांव, सुमित प्रसाद, सतीश कुमार, नवल किशोर प्रसाद, दयानंद आजाद, बैद्यनाथ प्रसाद, राम अनुप महतो, अजय कुमार केशरी, अरविंद कुमार बिंहा, विजय कुमार कुशवाहा। मनोज कुमार महतो, चंदन कुमार वत्स, पवन कुमार, अवध कुमार यादव, सुरेश प्रसाद, संदीप सुमन, आशुतोष कुमार सत्यम, संजय कुमार, राजेश कुमार, प्रकाश टोपो, अजय कुमार, नीरज कुमार सिंह, अतीन कुमार, प्रवीण कुमार, संदीप रंजन, बुधवार उरांव, नोवेल कुजूर, भोला प्रसाद सिंह, महेश प्रजापति, चंद्रशेखर आजाद, अशोक रविदास, राकेश नंदन मिंज, परमेश्वर लेयांगी, रंजीत कुमार लकड़ा, वरूण देवगम और प्रमोद कुमार मिश्रा शामिल हैं।
खबरें और भी
दुमका जिला में प्रतिनियुक्त डीएसपी
श्यामनंद मंडल, इकुड डुंगडुंग, अजय करेट्टा, समीर कुमार सवैया, मनोज कुमार झा, शंभू प्रसाद गुप्ता, अनुज उरांव, वचनदेव कुजूर, भूपेन्द्र प्रसाद राउत, जयदीप लकड़ा, नवीन कुमार सिंह, विजय कुमार महतो औ प्रदीप पाल कच्छप।
रेल धनबाद के अंतर्गत मेला डयूटी में तैनात डीएसपी
अक्षय कुमार राम, अजय कुमार साहू, राजेश कुमार शिंह, सदु साव, संजय कुमार सिंह, विरेन्द्र टोपो, सुधीर प्रसाद, प्रदीप कुमार, राज कूपर और प्रमोद कुमार सिंह।