Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    '...भगवान राम की शरण में जाएं', जब राहुल के सामने PM मोदी की होने लगी जय-जयकार, फिर इस नेता ने संभाला मोर्चा

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 04 Feb 2024 03:27 PM (IST)

    न्याय यात्रा के दौरान देवघर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में उनके सामने त ...और पढ़ें

    '...भगवान राम की शरण में जाएं', जब राहुल के सामने PM मोदी की होने लगी जय-जयकार
    '...भगवान राम की शरण में जाएं', जब राहुल के सामने PM मोदी की होने लगी जय-जयकार

    HighLights

    1. राहुल गांधी ने गोड्डा, दुमका और देवघर में किया जनसंवाद
    2. पूरे देश में जातीय गणना कराई जाएगी- राहुल गांधी

    जागरण संवाददाता, देवघर। न्याय यात्रा के क्रम में झारखंड के देवघर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में उनके सामने तीर्थ पुरोहितों ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए। राहुल के सामने बड़ी संख्या में जमा पुरोहितों की नारेबाजी के कारण राहुल को बैद्यनाथ धाम मंदिर से निकलने में अपेक्षाकृत ज्यादा समय लगा।

    दरअसल, राहुल गांधी को बाबा धाम मंदिर में पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा मंटू के साथ पूजा करने अंदर जाना था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने निर्मल झा को गेट पर ही रोक दिया। इससे आक्रोशित तीर्थ पुरोहित वहां जय श्रीराम..., नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद..., राहुल गांधी मुर्दाबाद... और भारत माता की जय... के नारे लगाने लगे। यह क्रम काफी देर तक चला।

    मामले में निशिकांत दुबे ने क्या कुछ कहा 

    इस संबंध में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि लोगों ने राहुल गांधी का अपमान नहीं किया, बल्कि पीएम मोदी के सम्मान में नारे लगाए। कांग्रेस के लोगों ने जिस तरह अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का बहिष्कार किया, वह उचित नहीं था। जय श्रीराम के नारे लगाने वाले संभवतः राहुल गांधी से यह कहना चाह रहे थे कि वह अयोध्या में भगवान राम की शरण में जाएं।

    राहुल गांधी ने गोड्डा, दुमका और देवघर में किया जनसंवाद 

    उधर, देवघर पंडा धर्मरक्षिणी महासभा के महामंत्री निर्मल झा मंटू ने कहा कि हम लोग राहुल गांधी का विरोध नहीं कर रहे थे, बल्कि जिला प्रशासन के कारण व्यवस्था में चूक हुई है। उन्होंने एसपी को पूरे मामले के लिए दोषी ठहराते हुए एसपी को हटाने की मांग की।

    खबरें और भी

    इससे पहले झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोड्डा, दुमका और देवघर जिलों में जनसंवाद किया और सभा के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया। इस दौरान आयोजित विभिन्न सभाओं में उन्होंने दावा किया कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इलाज और दवा दोनों ही मुफ्त मिलेगी। इतना ही नहीं, पूरे देश में जातीय गणना कराई जाएगी। साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

    ये भी पढ़ें: Champai Soren को इन विधायकों के टूटने का सता रहा डर! अब इस फॉर्मूल के तहत हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

    ये भी पढ़ें: रबर स्टांप CM के आरोप पर Champai Soren ने दिया जवाब, आदिवासियों की चुनौतियों का भी किया जिक्र; पढ़ें Exclusive Interview