Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जिस बीवी की खातिर दुबई कमाने गया शख्‍स, उसी ने साइबर ठग प्रेमी से मिलकर लूटा, ऊपर से लगा दिया दहेज का आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 01:57 PM (IST)

    पति दुबई निकलने से पहले मधुपुर एक्सिस बैंक में खाता खुलाया और उससे अपना नंबर भी जोड़ा। लेकिन उस मोबाइल को वह घर ही छोड़ गया जिसे उसकी बीवी यूज करती थी ...और पढ़ें

    पत्नी ने साइबर ठग प्रेमी से मिलकर पति के बैंक खातों में किया हेर-फेर।
    पत्नी ने साइबर ठग प्रेमी से मिलकर पति के बैंक खातों में किया हेर-फेर।

    संवाद सूत्र, मधुपुर, देवघर। पति गया विदेश कमाने, पत्नी ने प्रेमी साइबर ठग के साथ मिलकर पति के खाते में हेराफेरी कर पैसा गबन कर लिया। इस मामले में मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव निवासी सज्जाद अंसारी ने मधुपुर शहर के लखना मोहल्ला की पत्नी शगुप्ता जुही, मेहीद आलम, रजिया खातुन, इसरार आलम, साहीदा खातुन और सोहनी परवीन के खिलाफ मधुपुर थाने में परिवाद दर्ज कराया है।

    कमाई की खातिर दुबई गया शख्‍स

    दर्ज परिवाद में कहा गया है पति सज्जाद आजीविका के लिए वर्ष 2021 में रोजगार के लिए दुबई चला गया था। जाने से पहले उसने मधुपुर एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया ताकि वह अपनी कमाई के पैसे उस खाते में डाल सके और उसकी पत्नी को यहां पैसा मिल जाए। खाता खोलते समय उसने 13 हजार जमा किया था। खाता से अपना मोबाइल नंबर जोड़ा था। वह मोबाइल छोड़ कर चला गया था, जिसे उसकी पत्‍नी यूज कर रही थी।

    पत्‍नी ने प्रेमी संग मिलकर बैंक अकाउंट में किया हेरफेर

    जब वह एटीएम से रकम निकालने गया, तो उसे पता चला कि उसका एटीएम काम नहीं कर रहा है। तब उसने एक्सिस बैंक मधुपुर शाखा से संपर्क किया।

    जहां बैंककर्मियों ने बताया कि पंजाब चंडीगढ़ साइबर थाना की पुलिस ने उसके बैंक खाता को फ्रीज कर दिया है। साइबर ठग के साथ मिलकर उसके खाते का दुरुपयोग किया गया है। उसके खाते से साइबर अपराध में संलिप्तता पाई गई है।

    आवाज उठाने पर ससुराल वालों ने पीटा

    इसके बाद 18 अगस्त को वह अपने ससुराल गया। पत्नी से पासबुक, एटीएम कार्ड, कागजात और रुपए लेकर वापस लौटाने को बोला। उसे पत्नी का उसके प्रेमी के साथ संबंध होने का भी पता भी चल गया।

    इस बात का विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट किया। उसके गले से सोने का चेन छीन लिया। इधर पत्नी ने भी पति पर दहेज की खातिर घर निकालने और प्रताड़ित करने का मामला कोर्ट में दायर किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    खबरें और भी