Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पापा ने मां को मारा है', दूसरी औरत-दहेज के लालच में पति ने कर दी पत्नी की हत्या; मासूम के सामने पांव से दबाया मां का गला

    By Kanchan Saurabh MishraEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 05:10 PM (GMT+05:30)

    देवघर में एक महिला की मौत के बाद हंगामा मच गया। मृतक के घरवालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाकर कई घंटे तक बवाल मचाया। बाद में फिर एसडीपीओ पवन कुमार को ...और पढ़ें

    दूसरी औरत-दहेज के लालच में पति ने कर दी पत्नी की हत्या
    दूसरी औरत-दहेज के लालच में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

    जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र स्थित बंधा मोहल्ला की रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके पति ने हत्या की है। वहीं, ससुराल वालों पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप है। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस को शव को उठाने से रोका।

    मृतका के मामा राजकिशोर मंडल ने बताया कि प्रीति की शादी 2016 में मोहनपुर थाना क्षेत्र के खड़गडीहा गांव निवासी विकास कुमार मंडल से हुई थी। इस शादी से उसे एक छह साल का बेटा है। जनवरी में वह अपने पति और बच्चे के साथ बंधा में बनाए गए घर में रहने के लिए आ गए। उसका पति फौज में काम करता है।

    मृतक के मामा ने लगाए ये आरोप 

    मामा के मुताबिक, प्रीति को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। उसके ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरा नहीं करने के कारण ही उसके साथ मारपीट होती थी। इसको लेकर कई बार समझौता भी हुआ। मामला महिला थाना और न्यायालय तक भी पहुंचा था, लेकिन उस वक्त मामले को आपसी बातचीत से सुलझा लिया गया। हालांकि, इसके बाद ही विकास अपनी हरकतों से बात नहीं आता था।

    मंगलवार सुबह उसके भांजा ने फोन करके कहा कि मां बेहोश हो गई है। ये सुनकर वे उसके घर गए तो देखा कि प्रीति मृत पड़ी हुई है। उसके गले पर दबाए जाने का निशान था।

    उनके मुताबिक, प्रीति के बेटे ने कहा कि आधी रात के करीब उसके पिता घर पर आए थे। उन्होंने घंटी बजाया तो मां ने पहले खिड़की से देखा फिर विकास को देखकर उसने दरवाजा खोल दिया। उसके साथ दो और लोग थे। उन दोनों ने अपना चेहरा ढक रखा था। उसके बाद उसके पिता और मां के बीच झगड़ा होने लगा।

    खबरें और भी

    राजकिशोर के मुताबिक, बच्चे ने बताया कि उसके पिता ने पांव से उसकी मां का गला दबा दिया। उसने शोर मचाया तो उसे मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। वह चुपचाप सो गया। उसके बाद सुबह उसने उसे फोन किया। फोन करने पर वहां पहुंचकर देखा तो प्रीति मृत पड़ी थी। उसके गले पर निशान था। उसके बाद आस-पास के लोगों को सूचना दी।

    एसडीपीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत

    ऐसे में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर रिखिया व कुंडा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। घर से शव को निकाले जाने का विरोध किया। कई घंटों तक शव को नहीं निकाला जा सका।

    बाद में एसडीपीओ पवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। लोगों को समझाया उसके बाद शव को वहां से हटाया गया।

    मृतका के मामा के मुताबिक, इस घटना में उसके पति के अलावा उसे प्रताड़ित करने में उसके ससुर विनय कुमार मंडल, सास सुनीता देवी, देवर प्रभाकर मंडल, ननद प्रतिमा देवी व एक अन्य भी शामिल हैं। आरोप है कि दहेज की मांग करने के साथ ही विकास का किसी और महिला से संबंध था।

    इस कारण वह प्रीति को हमेशा प्रताड़ित करता था। यहां तक ही खड़गडीहा में मनसा पूजा था। वहां भी प्रीति को नहीं बुलाया गया था। फिलहाल, पुलिस मृतका के पति के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

    महिला की मौत हुई है। उसकी मौत कैसे हुई ये विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही से पता चलेगा कि ये हत्या है या फिर आत्महत्या। मृतका के स्वजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में समुचित कार्रवाई की जाएगी।- पवन कुमार, एसपीडीपीओ देवघर

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: अंधेरी रात में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, अचानक पति की खुली आंख फिर जो हुआ...

    ये भी पढ़ें: Deoghar Crime: सिर पर गोली लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; घरवालों ने किया जमकर हंगामा