विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 24 Jul 2017 09:53 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 04:49 PM (IST)

सावन के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

देवघर, जेएनएन। सावन के तीसरे सोमवार पर आज जलाभिषेक के लिए बाबानगरी व अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इधर, सीएम रघुवर दास ने जमशेदपुर के सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर में सपरिवार जलाभिषेक किया। सीएम ने ट्वीट कर श्रावण के तीसरे सोमवार पर सभी शिवभक्तों को मंगलकामनाएं की हैं। 

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि तीसरी सोमवारी को लगभग 2 से 2.50 लाख की संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने कांवड़ियों के जलार्पण के लिए व्यवस्था दुरुस्त कर ली है। डीसी ने कहा कि दूसरी सोमवारी को जिस तरह से अधिकारियों व कर्मचारियों ने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को जिस सुगमतापूर्वक व सुरक्षित तरीके से जलार्पण कराया उसी तरह इस चुनौती को भी जलार्पण कराना है। कहा, अधिकारियों व कर्मियों को कांवड़ियों के बीच टेंट सिटी में ठहराव को लेकर प्रेरित करना चाहिए, ताकि श्रद्धालु कांवड़िया पथ में जहां-तहां सोने के बजाए टेंट सिटी में आवासन सुविधा का लाभ उठ सके।

देखें तस्वीरें, सावन के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

वहीं, एसपी ए विजयालक्ष्मी ने पुलिसकर्मियों को चेताते हुए कहा है कि अपने काम में लापरवाही न बरतें। तीसरी सोमवारी को कुछ गड़बड़ी की शिकायत मिली या किसी तरह की कोताही बरती गई तो सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा इंतजाम सख्त कर दिए गए हैं।

उधर, रविवार को बाबा मंदिर का कपाट बंद होने तक 197415 श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। तीसरी सोमवारी की आहट एक दिन पूर्व रविवार को ही दिखनी लगी थी। बाबानगरी में जहां कांवड़ियों का हुजूम था, वहीं कांवड़िया पथ में भक्तों की भीड़ निरंतर इस कदर बाबाधाम की ओर बढ़ रही थी कि पूरा रास्ता कांवड़ियों से जाम था। तकरीबन 15 से 20 फीट चौड़े कांवड़िया पथ में केवल शिवभक्त ही चल रहे थे।

स्थिति यह थी कि चलने के लिए एक इंच जमीन नहीं मिल रही थी। इस बीच, कोई वाहन आ जाता तो उसे निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। स्थिति यह थी कि कांवड़ में लगी घुंघरू, ढोलक की आवाज व बोल बम के जयकारे से पूरा कांवरिया पथ गुलजार था।

जमशेदपुर में सीएम ने सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर में सपरिवार जलाभिषेक किया।

यह भी पढ़ेंः इन जिलों में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी

यह भी पढ़ेंः बाप की मौत के 32 साल बाद ‘पैदा’ हुआ बेटा, जानिए

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।