झरिया में चार अपराधी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, आपराधिक साजिश नाकाम
Dhanbad News: झरिया पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार कर रंगदारी और दहशत फैलाने की एक ...और पढ़ें

गिरफ्तार अपराधियों के बारे में जानकारी देते एसपी ऋतिक श्रीवास्तव और पुलिस पदाधिकारी।
HighLights
चार अपराधी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार
नए आपराधिक गिरोह की दहशत फैलाने की योजना विफल
तीन पिस्टल, एक कट्टा, 15 कारतूस बरामद
संवाद सहयोगी, जागरण, लोदना (धनबाद)। झरिया थाना की पुलिस ने झरिया सहित आसपास के इलाकों में रंगदारी और दहशत का साम्राज्य कायम करने की एक बड़ी योजना को विफल कर दिया है। पुलिस ने एक नए पनप रहे आपराधिक गुट के चार सदस्यों को अवैध हथियारों के साथ धर दबोचा।
शनिवार को झरिया थाना सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने इस मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी झरिया थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से नया गैंग बनाने के लिए एकत्रित हुए हैं।
सूचना के सत्यापन और अपराधियों की धर पकड़ के लिए तत्काल एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने राज प्लस टू विद्यालय के समीप घेराबंदी कर अपराधियों को रंगे हाथ दबोचा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गोविंदपुर थाना के तियाडाहा निवासी 35 वर्षीय राजेश शर्मा, अलकडीहा थाना क्षेत्र के सुरुंगा निवासी 30 वर्षीय विकास सिंह, धनसार गांधी रोड व वर्तमान में गोधर निवासी 46 वर्षीय विनोद रवानी व बस्ताकोला निवासी सह समस्तीपुर बिहार के स्थायी निवासी चंद्रदेव राय को गिरफ्तार किया गया है।
इनके निशानदेही पर ऐना बस्ताकोला मुख्तार अंसारी के आवास से तीन अवैध पिस्टल, एक देशी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस, चोरी की दो बाइक, चार मोबाइल फोन बरामद किया गया है। वही पुलिस की दबिश की सूचना मिलते ही मुख्तार फरार हो गया था। मुख्तार अंसारी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
कहा कि धनबाद पुलिस जिले में किसी भी नए अपराधी गुट को पनपने नहीं देगी। छापेमारी दल में डीएसपी ला एंड आर्डर नौशाद आलम, सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम, झरिया थानेदार शशि रंजन कुमार, एसआई भीमलाल पासवान, बिट्टू कुमार, सूरज यादव, निरंजन कुमार, पंकज कुमार, पिकू प्रसाद, साधन कुमार, पवन कुमार थे।
प्रिंस खान के गिरोह से नही है इनका नाता
वार्ता के दौरान सिटी एसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों का प्रिंस गुट से कोई लेना नही है। इस मामले के कई आरोपी रांची सहित दूसरे जिले का भी है। सभी की तलाश की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।