अब्दुल बनेगा डॉक्टर, री-नीट यूजी में AIR 2003 के साथ धनबाद टॉपर
Dhanbad News: री-नीट यूजी का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें धनबाद के अब्दुल खालिक उमर ने 2003 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। ...और पढ़ें

गोविंदपुर के छात्र अब्दुल खालिक उमर का डाक्टर बनने का सपना होगा पूरा। (फोटो जागरण)
HighLights
अब्दुल खालिक उमर ने धनबाद में री-नीट यूजी टॉप किया।
उन्होंने 2003 ऑल इंडिया रैंक और 643 अंक प्राप्त किए।
उनका लक्ष्य जरूरतमंदों की सेवा करना, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में।
जागरण संवाददाता, धनबाद। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देररात री-नीट यूजी का परिणाम जारी कर दिया। रिजल्ट जारी होते ही सफल परीक्षार्थियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। धनबाद के छात्रों ने भी इस परीक्षा में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुर स्थित क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अब्दुल खालिक उमर ने 2003 आल इंडिया रैंक प्राप्त कर पूरे धनबाद जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अब्दुल जिला टॉपर बने हैं।
ओवरआल परसेंटाइल 99.89 रहा। अब्दुल खालिक उमर ने बताया कि इस रैंक के आधार पर उन्हें देश के बड़े और चुनिंदा संस्थान में एडमिशन मिलने की संभावना है। एक अच्छा डाक्टर बनकर जरूरतमंदों की सेवा करने का लक्ष्य है।
खासकर ग्रामीण क्षेत्र पर अधिक फोकस होगा। यह मेरी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद का परिणाम है। क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक ईसा शमीम ने कहा अब्दुल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत इस बेहद कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 Result जारी: धनबाद समेत लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, neet.nta.nic.in पर ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
यहां बता दें कि 21 जून को आयोजित हुई इस परीक्षा में धनबाद जिले से कुल 4431 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। देर रात रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही सफल छात्रों के घरों, स्कूल और संबंधित शिक्षण संस्थानों में जश्न का माहौल है।