Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: BBMKU के इन 13 कॉलेजों के 36 विषयों की सीटें फुल, नहीं मिलेगा एडमिशन; पढ़ें लिस्ट

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 10:49 PM (IST)

    बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) ने स्नातक में एडमिशन को लेकर फिर से चांसलर पोर्टल खोल दिया है और यहां अब भी नौ हजार सीटें रिक्त हैं। ...और पढ़ें

    BBMKU के इन 13 कॉलेजों के 36 विषयों की सीटें फुल
    BBMKU के इन 13 कॉलेजों के 36 विषयों की सीटें फुल

    HighLights

    1. विश्वविद्यालय के अधीन धनबाद और बोकारो जिले में आते हैं कुल 33 कॉलेज
    2. बीबीएमकेयू नामांकन सेल की ओर कॉलेजों और विषयों की जारी की गई सूची

    जागरण संवाददाता, धनबाद। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक में नामांकन को लेकर एक बार फिर से चांसलर पोर्टल खोल दिया है।

    यहां अब भी नौ हजार सीटें रिक्त हैं, लेकिन इस बार आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को मनचाहा कॉलेज या फिर मनचाहा विषय नहीं मिल पाएगा।

    33 कॉलेज आते हैं विश्वविद्यालय के अधीन

    विश्वविद्यालय के अधीन धनबाद और बोकारो जिला के कुल 33 कॉलेज आते हैं। इनमें से 13 कॉलेजों में 36 विषयों में अब छात्र-छात्राएं नामांकन नहीं ले पाएंगे। यहां सीटें पूरी तरह से भर चुकी हैं।

    बीबीएमकेयू नामांकन सेल की ओर से ऐसे कॉलेजों और विषयों की सूची जारी कर दी गई है। ऐसे में अब विद्यार्थियों को उपलब्ध कॉलेज अथवा विषय में ही नामांकन लेना पड़ेगा।

    व्यावसायिक कोर्स के लिए गुरुनानक कॉलेज में जगह नहीं

    विश्वविद्यालय की ओर से चार कॉलेजों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम की मंजूरी दी गई है। इनमें से गुरुनानक कॉलेज धनबाद में बीसीए की पढ़ाई होगी। यहां इस विषय में अब एक भी सीट खाली नहीं है। जबकि शेष कॉलेजों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन लिया जा सकता है।

    केबी कॉलेज बेरमो में बीबीए व बीसीए, पीके राय मेमोरियल कॉलेज में बायोटेक्नालोजी व पर्यावरण विज्ञान तथा बोकारो स्टील सिटी कॉलेज बोकारो में बायोटेक्नालोजी में अब भी सीटें रिक्त हैं।

    वे कॉलेज जहां इन विषयों में कोई सीट रिक्त नहीं

    1. बीएसके कॉलेज मैथन - इतिहास

    2. बीएस सिटी कॉलेज बोकारो - इतिहास

    3. चास कॉलेज चास - इतिहास

    4. डिग्री कॉलेज गोमिया - भूगोल व इतिहास

    5. डिग्री कॉलेज झरिया - हिंदी, इतिहास व राजनीति शास्त्र

    6. गुरुनानक कॉलेज धनबाद - अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र व बीसीए

    7. केबी कॉलेज बेरमो - इतिहास

    8. कतरास कॉलेज कतरास - अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास व राजनीति शास्त्र

    9. पीके राय मेमोरियल कॉलेज धनबाद - केमेस्ट्री, कामर्स, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, गणित, भौतिकी, राजनीति शास्त्र व जूलॉजी।

    10. आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर - भूगोल, हिंदी, इतिहास व राजनीति शास्त्र

    11. आरएसपी कॉलेज झरिया - इतिहास

    12. एसए कॉलेज चास - अंग्रेजी व इतिहास

    13. एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद - हिंदी, इतिहास व जूलॉजी

    ये भी पढे़ं-

    IIT JEE Advance Topper: झारखंड की Tamanna Kumari ने जेईई एडवांस में मारी बाजी, इतनी AIR लाकर बनीं स्टेट टॉपर

    BBMKU में छात्रों को एक और मौका! स्नातक में Admission के लिए फिर खोला गया पोर्टल, इस दिन तक करें अप्लाई