Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bird Flu : बर्ड फ्लू को लेकर रांची के बाद धनबाद में भी अलर्ट, विभाग ने दिया ये सख्त निर्देश

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 04:02 PM (IST)

    Bird Flu रांची में बर्डी फ्लू की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इसकी पुष्टि के बाद से धनबाद के लोग चिकेन खाने से परहेज कर रहे हैं। लोग ...और पढ़ें

    Bird Flu: बर्ड फ्लू को लेकर रांची के बाद धनबाद में भी अलर्ट, विभाग ने दिया ये सख्त निर्देश
    Bird Flu: बर्ड फ्लू को लेकर रांची के बाद धनबाद में भी अलर्ट, विभाग ने दिया ये सख्त निर्देश

    HighLights

    1. धनबाद में बर्ड फ्लू का एक भी मामला नहीं आया
    2. बर्ड फ्लू को लेकर जिला पशुपालन विभाग भी अलर्ट

    जागरण संवाददाता, धनबाद। बीते दिनों रांची में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद से रांची समेत धनबाद के लोग भी चिकेन खाने से परहेज करने लगे है। बर्ड फ्लू की धमक और लोगों की बढ़ती चिंता को देखते हुए धनबाद जिला पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

    शहर के पोल्ट्री फॉर्म सहित अन्य पक्षियों पर निगरानी को लेकर प्रखंड एवं जिला स्तरीय सात सदस्यीय रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। कहीं भी किसी पक्षी या मुर्गियों के मरने की सूचना आने पर इसकी जांच के लिए जाएगी।

    धनबादवासियों के लिए अच्छी बात यह है कि अब तक धनबाद में बर्ड फ्लू का एक भी मामला नहीं आया है। हालांकि, इसकी आहट और लोगों की चिंता को देखते हुए जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर आलोक कुमार सिन्हा ने लोगों को चिंता मुक्त करते हुए कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।

    धनबाद में अब तक एक भी बर्ड फ्लू का केस नहीं

    उन्होंने कहा कि जिले में अब तक एक भी मुर्गी या अन्य किसी पक्षी की करने की सूचना नहीं है। फ्लू की आहट को पहचान और उसकी पुष्टि के लिए प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर टीम गठित कर दिया गया है और विभाग इस पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रखंड स्तर पर जो टीम बनी है, वह हर दिन अपने क्षेत्र की रिपोर्ट देगी। प्रखंड की रिपोर्ट को हर दिन रांची मुख्यालय को भेज अपडेट किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    धनबाद जिला स्तर पर बनी सात सदस्यीय टीम में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. आलोक कुमार सिन्हा, सहायक कुकुट पदाधिकारी डॉ. अरूण कुमार, डॉ. भीम प्रसाद, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अमला, सिद्दकी एल मनौवर, रवि चंचल एवं विक्रम शामिल है। वहीं, स्तरीय बनाई गयी टीम में सभी प्रखंडों में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को जिम्मा दिया गया है।

    ये भी पढ़ें- 

    'जेल की चारदीवारी के भीतर हैं...' गिरिडीह में हेमंत सोरेन को लेकर भावुक हो गईं कल्‍पना, कह दी दिल की बात

    Jharkhand Politics: 'पूरा दम लगा ले, 150 पार नहीं करेगी', CM चंपई सोरेन की BJP को खुली चुनौती