Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्‍या धनबाद में नहीं कोई सुरक्षित? अब डॉक्‍टर से मांगी गई प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी, IMA ने दी आंदोलन की चेतावनी

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 10:23 AM (GMT+05:30)

    धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों ने लगातार आतंक मचा रखा है। कारोबारियों के बाद अब चिकित्‍सकों पर इनकी नजर है। गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से धनबाद के प् ...और पढ़ें

    प्रिंस खान के नाम से धनबाद के डॉक्टर सर्वमंगला प्रसाद से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है।
    प्रिंस खान के नाम से धनबाद के डॉक्टर सर्वमंगला प्रसाद से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। कुख्यात शूटर अमन सिंह की हत्या के मात्र 17 दिन के बाद धनबाद में फिर से रंगदारी का मामला बढ़ने लगा है। गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से धनबाद के प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सर्वमंगला प्रसाद से एक करोड़ की रंगदारी मांग की गई है। नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी दी गई है।

    डॉक्‍टर ने की सुरक्षा देने की मांग

    इधर रंगदारी के मामले पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कड़ा एतराज जताया है। एसोसिएशन के सदस्यों ने इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार से संपर्क किया है।

    डा. सर्वमंगला प्रसाद को सुरक्षा देने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है जिले में लगातार चिकित्सकों से रंगदारी की मांग की जा रही है। पहले भी रंगदारी की मांग की गई है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर समुदाय भय के माहौल में काम कर रहा है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    राज्य आईएमए ने लिया है संज्ञान

    मामले को लेकर राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने संज्ञान लिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए।

    संगठन लगातार डॉक्टर के हित में आवाज उठा रहा है। अगर यही स्थिति लगातार बनी रही तो पूरे राज्य में आंदोलन किया जाएगा।

    डॉक्टर को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलने के कारण राज्य में तेजी से पलायन होगा। पहले ही कई डॉक्टर झारखंड आना नहीं चाहते हैं। सरकार को बेहतर माहौल कायम करना होगा होगा।

    यह भी पढ़ें: लोहरदगा के कैरो में नक्‍सलियों ने मचाया उत्‍पात, नहर निर्माण कार्य में लगे दो पोकलेन व एक ट्रैक्टर को किया आग के हवाले

    यह भी पढ़ें: किसी नरक से कम नहीं है धनबाद जेल, यहां बंदियों की खुलेआम लगाई जाती बोली; दी जाती हैं ऐसी यातनाएं सुन कांप जाएगा कलेजा