Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलियापुर में चोर से हुई गजब की गलती, चोरी का सामान बेचने पहुंचा पीड़ित के घर, लोगों ने जमकर धुना

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 10:32 AM (IST)

    Dhanbad News: बलियापुर बाजार में एक चोर चोरी का टुल्लू पंप पीड़ित परिवार के सदस्य को ही बेचने पहुंच गया। इसके बाद भीड़ ने चोर की पिटाई कर उसे पुलिस के ...और पढ़ें

    बलियापुर बाजार में चोर की पिटाई। (प्रतीकात्मक फोटो)

    बलियापुर बाजार में चोर की पिटाई। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. चोर विजय पाल ने चोरी का टुल्लू पंप बेचने की कोशिश की।

    2. पीड़ित परिवार ने बलियापुर बाजार में चोर को रंगे हाथ पकड़ा।

    3. भीड़ ने चोर की पिटाई कर पुलिस को सौंपा, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, बलियापुर (धनबाद)। झारखंड के धनबाद जिले के बलियापुर में चोरी का एक दिलचस्प मामला सामने आया। बलियापुर बाजार में एक चोर चोरी का सामान उसी पीड़ित परिवार के सदस्य को बेचने पहुंच गया जिसके घर से चुराया था।

    संदेह होने पर जब राज खुला, तो बाजार में मौजूद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय पाल के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पूर्व बलियापुर के डांगेपाड़ा न्यू कॉलोनी स्थित साधु पाल के घर को चोरों ने निशाना बनाया था। अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर वहां से चार पंखे और एक टुल्लू पंप चोरी कर लिया था। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार चोरों की तलाश में था।

    रविवार को मामले में तब नया मोड़ आया, जब आरोपी विजय पाल चोरी किया गया टुल्लू पंप बेचने के लिए बलियापुर बाजार पहुंचा। हैरानी की बात यह रही कि वह इस पंप को बेचने के लिए किसी और के पास नहीं, बल्कि पीड़ित साधु पाल के बड़े भाई माधव पाल के पास पहुंच गया।

    माधव पाल को टुल्लू पंप की जरूरत थी, इसलिए दोनों के बीच सौदा तय हो गया। सौदे के अनुसार, माधव पाल ने आरोपी को एडवांस के रूप में कुछ रुपये भी दे दिए। इसके बाद विजय पाल जब चोरी का टुल्लू पंप लेकर माधव पाल के पास पहुंचा, तो उन्हें कुछ संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत अपने भाई साधु पाल को मौके पर बुला लिया।

    साधु पाल ने पंप देखते ही पहचान लिया कि यह वही टुल्लू पंप है, जो एक सप्ताह पहले उनके घर से चोरी हुआ था। इसके बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी विजय पाल की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी।

    घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विजय पाल को चोरी के टुल्लू पंप के साथ हिरासत में ले लिया। ़

    पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी हुए बाकी चार पंखों का भी पता लगाया जा सके और यह भी स्पष्ट हो सके कि इस चोरी में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।