यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: DSP पर हमले का मास्टरमाइंड कारू जमुई से गिरफ्तार, खरखरी में फायरिंग और बवाल के बाद से था फरार
कोयले के अवैध साम्राज्य से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले कारू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी पर हुए हमले के बाद जिला प्रशासन के तेवर सख्त हैं ...और पढ़ें

HighLights
- डीएसपी पर हुए हमले मामले में प्रशासन सख्त, मुख्य आरोपी पर कार्रवाई शुरू
- कारू यादव के काले साम्राज्य की ओर जाने वाली सड़क को किया बंद
डीएसपी पर हमले के बाद पुलिस ने कारू की पूरी सल्तनत को ध्वस्त करने को ठानी
कारू यादव के सभी ठिकानों पर पुलिस की नजर
खबरें और भी
फैला है अवैध कोयले का कारोबार
ओबी हटाकर खोल लिया था रास्ता

बंद किया गया अवैध रास्ता
बीसीसीएल ने फिर बंद किया रास्ता
कारू यादव को गुरुवार को लाया गया था थाना
खरखरी आउटसोर्सिंग में गोलीबारी व खरखरी बड़ा तालाब स्थित ऋतु मार्ट काम्प्लेक्स के समीप बाघमारा डीएसपी पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी कारू यादव को गुरुवार को मधुबन थाना लाया गया। जहां से खरखरी बड़ा तालाब स्थित कारू यादव के मार्केट ऋतुमार्ट काम्प्लेक्स स्थित बिल्डिंग में उसके निशानदेही पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
उक्त सर्च आपरेशन का नेतृत्व धनबाद डीएसपी लॉ एंड आर्डर, सिंदरी डीएसपी सहित आधा दर्जन से अधिक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी कर रहे थे।
सर्च अभियान में कारू यादव की निशानदेही पर बिल्डिंग से हथियार व कैश बरामद किया गया। दो घंटे चले पुलिस के इस सर्च आपरेशन में बिल्डिंग के बेसमेंट, जिम व मार्केट के पीछे स्थित चारदीवारी
सहित पूरे बिल्डिंग को खंगाला गया। बाद में उसे बड़ी संख्या में पुलिस बल की निगरानी में रेलवे लाइन पार कराकर पैदल आशाकोठी खटाल भी ले जाया गया।
सर्च अभियान से मीडिया को रखा गया दूर
उक्त अभियान की कार्रवाई में कोई बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए पूरे सर्च अभियान से मीडिया को दूर रखा गया था। सर्च अभियान के दौरान कतरास-नावागढ़ मुख्यमार्ग को पूरी तरह से दो घंटे तक बंद रखा गया था। उक्त मार्ग से गुजरने वाले छोटे बड़े वाहनों के साथ-साथ बच्चों से भरे आधा दर्जन स्कूल बस को भी रोक कर रखा गया।
इधर आशाकोठी खटाल से लौटने के बाद कारू यादव को रस्से से बांध कर पैदल हरेन्द्र सिनेमा हाल तक ले जाकर पुनः उसी मार्ग से पैदल मार्च करते हुए मधुबन थाना तक लाया गया।
जहां से बस से पुलिस चारों आरोपितों कारू यादव, बजरंगी पासवान, रौशन यादव व चालक को लेकर धनबाद के लिए रवाना हो गई।