विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BBMKU में शिक्षक संकट गहराया, पांच सेल्फ फाइनेंस पीजी कोर्स में नहीं होगा नामांकन

Published: Thu, 10 Sep 2026 02:05 PM (IST)

BBMKU News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने पीजी सत्र 2026-28 के लिए पांच सेल्फ फाइनेंस कोर्स में नामांकन नहीं लेने का फैसला किया है।

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय। (फाइल फोटो)

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बीबीएमकेयू में पांच सेल्फ फाइनेंस कोर्स में नामांकन रद्द।

  2. शिक्षक न होने से चार पीजी विषयों की पढ़ाई नहीं।

  3. कुल 23 विषयों की 2340 सीटों पर ही होगा दाखिला।

जागरण संवाददाता, धनबाद। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में पीजी सत्र 2026-28 के नामांकन को लेकर एडमिशन सेल ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस वर्ष विश्वविद्यालय में पांच सेल्फ फाइनेंस कोर्स में नामांकन नहीं लिया जाएगा।

इनमें मास कम्युनिकेशन, फारेन लैंग्वेज, कंप्यूटर साइंस, लाइफ साइंस और मैनेजमेंट स्टडीज शामिल है। एडमिशन सेल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

राज्य सरकार ने बीबीएमकेयू में 27 रेगुलर पीजी विषयों के लिए कुल 2580 सीटें स्वीकृत की है। इनमें खोरठा, कुरमाली, संथाली और लाइब्रेरी साइंस में इस सत्र से पढ़ाई शुरू नहीं होगी।

इन चारों विषयों में विश्वविद्यालय के पास एक भी शिक्षक नहीं हैं। इस वर्ष 23 विषयों की 2340 सीटों पर ही नामांकन होगा। विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण प्रबंधन ने नामांकन ही नहीं करने का निर्णय लिया है।

23 विषयों में सीटें

भौतिकी, रसायन, गणित और सांख्यिकी में 120-120 सीटें, वनस्पति विज्ञान, प्राणिविज्ञान, भू-विज्ञान, भूगोल और इतिहास में 60-60 सीटें, पर्यावरण विज्ञान एवं सस्टेनेबिलिटी में 120 सीटें, राजनीति विज्ञान और मनोविज्ञान में 180-180 सीटें, दर्शनशास्त्र और समाजशास्त्र में 60-60 सीटें, हिंदी, संस्कृत और बांग्ला में 60-60 सीटें, अंग्रेजी और उर्दू में 180-180 सीटें, क्रिएटिव एंड परफार्मिंग आर्ट्स म्यूजिक और होम साइंस में 60-60 सीटें, कामर्स में 120 और इकोनामिक्स में 180 सीटें होंगी।