बिहार के बेतिया के युवक की धनबाद में बच्चा चोर के शक पर पेड़ से बांधकर पिटाई, पुलिस ने बचाया
Dhanbad News: धनबाद के हरिहरपुर में बच्चा चोर की अफवाह पर ग्रामीणों ने एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा। युवक एक रेलवे आवास में पानी मांगने घुसा था, जिस ...और पढ़ें

हरिहरपुर थाना की पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाया।
HighLights
धनबाद में बच्चा चोर की अफवाह पर युवक की पिटाई।
ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित बचाया।
संवाद सूत्र, गोमो (धनबाद)। हरिहरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापाड़ा कॉलोनी में सोमवार को बच्चा चोर की अफवाह में ग्रामीणों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को एक पेड़ से रस्सी से बांधकर मारपीट की।
घटना की सूचना मिलते ही थानेदार राहुल कुमार झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने युवक को मुक्त कराकर थाने ले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त संदिग्ध युवक एक रेलवे आवास में अचानक घुसकर बैठ गया था। वह पीने के लिए पानी मांग रहा था। उसे देखकर घर के लोग बाहर निकल गए और शोर मचाने लगे। इसके बाद आसपास के काफी संख्या में लोग जुट गए।
पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजकुमार बताया और खुद को बिहार के कटिहार का रहने वाला बताया। उसके स्वजनों को सूचना दे दी गई है। स्वजनों के अनुसार युवक बेतिया का रहने वाला है और कुछ दिनों से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
थानेदार राहुल कुमार झा ने कहा कि लोग अफवाह में न पड़ें। ऐसे संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, कार्रवाई की जाएगी। युवक बिहार का रहने वाला है। उसके स्वजनों को सूचना दे दी गई है। युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।- राहुल कुमार झा, थानेदार, हरिहरपुर