यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: धनबाद में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप से जोरदार टक्कर के बाद बाइक के उड़े परखच्चे; दो की मौत
झारखंड के धनबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा ह ...और पढ़ें

HighLights
- घटना के बाद वैन चालक बोकारो की ओर भाग निकला।
- सुरेश महतो एसआइएस कंपनी में सुरक्षा गार्ड थे।
संवाद सहयोगी, महुदा। धनबाद-बोकारो मार्ग पर महुदा मोड़ के पास रविवार शाम पिकअप ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान एक की मौक पर ही मौत हो गई तो वहीं, एक घायल हो गए।
हालांकि, अस्पताल के जाने के दौरान उनकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाइक सवार 40 वर्षीय सुरेश महतो और 61 वर्षीय प्रदीप महतो के रूप में की गई। दोनों मृतक जामाडोबा के रहने वाले थे। प्रदीप महतो टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मी थे। वहीं, सुरेश महतो एसआइएस कंपनी में सुरक्षा गार्ड थे।
रिश्तेदार के घर जा रहे थे दोनों
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुरेश व प्रदीप रिश्तेदार के यहां दुगदा जा रहे थे। महुदा मोड़ पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाया। इसके बाद मुख्य मार्ग पर आए। तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। दोनों काफी दूर जा गिरे।
इधर, वैन चालक बोकारो की ओर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद महुदा थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची। इसके बाद बोकारो के सभी थानों को सूचना दी। इसके बाद वैन को बोकारो-झरिया ओपी की पुलिस ने पकड़ लिया।
जामताड़ा में स्कूटी सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा
रविवार सुबह सात बजे जामताड़ा के नाला प्रखंड स्थित पलन गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे आसनसोल रेफर कर दिया गया।
मृतक बिंदापाथर के राजू मरांडी और प्रफुल्ल हेम्ब्रम थे। घायल अजय मल्लिक भी इसी गांव का है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।
यह भी पढ़ें: Palamu News: झोलाछाप डॉक्टर ने ली गर्भवती महिला की जान, सील नर्सिंग होम में चल रहा था इलाज; क्लिनिक छोड़ सभी फरार