Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद-बोकारो को जोड़ने वाला बिरसा पुल खतरे में, सताने लगा बड़े हादसे का डर

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 01:54 PM (IST)

    Dhanbad News: झरिया में दामोदर नदी पर बने बिरसा पुल का एक पिलर बेस मरम्मत के एक साल बाद ही टूट गया है, जिससे बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। ...और पढ़ें

    पीलर के बेस में दरार से बिरसा पुल हुआ असुरक्षित।

    पीलर के बेस में दरार से बिरसा पुल हुआ असुरक्षित।

    HighLights

    1. बिरसा पुल का एक पिलर बेस टूटा हुआ है।

    2. 2024 में मरम्मत के बाद भी स्थिति खराब हुई।

    3. घटिया सामग्री उपयोग से बड़े हादसे का डर।

    राहुल मिश्रा, चासनाला  (धनबाद)। झरिया के मोहलबनी स्थित दामोदर नदी घाट पर बना बिरसा पुल इन दिनों विभागीय उदासीनता के कारण किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा है। पुल के बोकारो अमलाबाद की ओर स्थित एक पिलर का बेस पिछले करीब पांच-छह माह से टूट कर दो हिस्सों में बंटा हुआ है। यह पुलिस धनबाद के झरिया और बोकारो के चंदनकियारी को जोड़ता है। 

    पीलर में दरार के बावजूद विभाग की ओर से कोई सुधी लेने वाला नही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिलर के बेस में दरार व टूट-फूट के कारण किसी अनहोनी की हमेशा आशंका बनी रहती है। पुल से वाहनों के गुजरने के दौरान जोरदार कंपन भी महसूस होता है। मालूम हो कि वर्ष 2024 में करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से पुल की मरम्मत कराई गई थी।

    मरम्मत के दौरान करीब तीन माह तक पुल पर आवागमन बंद था। 12 सितंबर 2024 को पुल को दोबारा यातायात के लिए खोला गया था। लेकिन मरम्मत के महज एक वर्ष के बाद ही पुल की स्थिति फिर खराब होने लगी।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि मरम्मत के दौरान घटिया सामग्री के इस्तेमाल व कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। विरोध भी हुआ, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अमलाबाद की ओर पुल के किनारे पर लगाया गया लोहे का गार्ड भी टूट गया है।

    खबरें और भी

    80 के दशक में तत्कालीन एकीकृत बिहार सरकार द्वारा निर्मित बिरसा पुल धनबाद को बोकारो, रांची, जमशेदपुर समेत बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ता है। वर्तमान में इस मार्ग से ओडिसा व दक्षिण भारत की ओर भी हजारों की संख्या में छोटे- बड़े व व्यावसायिक वाहनों का आवागमन होता है। कम दूरी के कारण यह मार्ग समय व ईंधन की बचत करता है।


    काफी जद्दोजहद के बाद पुल की मरम्मत हुई थी। अधिक मुनाफे के चक्कर में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इसी कारण पिलर का बेस टूट गया। प्रशासन तत्काल पुल का तकनीकी निरीक्षण कराकर इसकी मरम्मत कराए।

    -

    शिवकुमार यादव, पूर्व पार्षद वार्ड 39

    धनबाद-बोकारो की लाइफलाइन बिरसा पुल की मरम्मत में घोर लापरवाही बरती गई है। गुणवत्ता में कमी के कारण पिलर का बेस टूटकर दो हिस्सों में बंट गया है। इसकी जांच कर संबंधित संवेदक पर कार्रवाई होनी चाहिए।

    -

    बीरेंद्र कुमार पार्षद, वार्ड 51