धनबाद भाजपा में मेयर पद के लिए घमासान, प्रदेश रायशुमारी कमेटी के सामने 14 ने पेश की दावेदारी
Dhanbad Nagar Nigan Chunav 2026: झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने धनबाद में रायशुमारी की। धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए निवर्तम ...और पढ़ें

धनबाद नगर निगम के मेयर और चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए धनबाद भाजपा कार्यालय में रायशुमारी के दाैरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारी और दावेदार।
HighLights
भाजपा ने धनबाद में नगर निकाय चुनाव के लिए रायशुमारी की।
धनबाद मेयर पद हेतु 14 और चिरकुंडा अध्यक्ष हेतु 5 दावेदार।
दावेदारों की सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी अंतिम चयन हेतु।
डिजिटल डेस्क, धनबाद। झारखंड में जल्द ही नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा होने वाली है। धनबाद जिले में धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के चुनाव होने हैं। धनबाद नगर निगम के मेयर और चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा ने सोमवार को रायशुमारी की। यह रायशुमारी धनबाद जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई।

रायशुमारी करने के लिए प्रदेश रायशुमारी समिति के सदस्य एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, पूर्व मंत्री अमर बाउरी, धनबाद के विधायक राज सिन्हा और पूर्व विधायक विरंची नारायण उपस्थित थे। सबसे पहले चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों के साथ रायशुमारी की गई।
अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। वर्तमान में भाजपा के डबलू बाउरी अध्यक्ष हैं और वे अपनी पत्नी बर्णाली बाउरी को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। इसके अलावा सुनीता देवी, मीना देवी, विभा सिंह और रानी केरकेट्टा ने भी दावेदारी पेश की।
धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल समेत 14 लोगों ने दावेदारी की। इनमें राजकुमार अग्रवाल, भृगुनाथ भगत, कुमार अंकेश, उचित महतो, मुकेश पांडेय, नित्यानंद मंडल, विष्णु त्रिपाठी, पुरुषोत्तम, बबलू पासवान, रमेश राही, संजीव अग्रवाल, रुपेश सिन्हा और अरुण राय शामिल हैं।
रायशुमारी समिति ने निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल से पिछले चुनाव में प्राप्त मतों की जानकारी भी ली। पिछले चुनाव में चंद्रशेखर अग्रवाल को 92 हजार, राजकुमार अग्रवाल को 29 हजार और भृगुनाथ भगत को करीब 11 हजार मत मिले थे।
रायशुमारी के आधार पर समिति ने दावेदारों की सूची तैयार कर ली है। यह सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी, जिसके बाद प्रदेश नेतृत्व भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगा। इस मौके पर धनबाद महानगर भाजपा अध्यक्ष श्रवण राय और ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार भी उपस्थित थे।