विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election 2024: विस चुनाव में कौन होगा उम्मीदवार, भाजपा करा रही सर्वे, नेताओं के काम का हो रहा आकलन

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Fri, 16 Dec 2022 01:02 PM (IST)

साल 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा धनबाद समेत पूरे राज्य में केंद्रीय सर्वे कमेटी निजी एजेंसी ...और पढ़ें

विस चुनाव में कौन होगा उम्मीदवार इसका भाजपा सर्वे करा रही है
विस चुनाव में कौन होगा उम्मीदवार इसका भाजपा सर्वे करा रही है

अजय कुमार पांडेय, धनबाद। झारखंड में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव भी इसी वर्ष होने हैं। इसे लेकर भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। धनबाद समेत पूरे राज्य में भाजपा की केंद्रीय सर्वे कमेटी निजी एजेंसी के तहत सर्वे करा रही है। यह एजेंसी पिछले छह महीने से ही पंचायत स्तर पर घूम-घूमकर वर्तमान सांसद व विधायक के काम और लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता का आकलन कर रही है।

इसके अलावा, हरेक क्षेत्र से संभावित उम्मीदवारों के बारे में भी जानकारी एकत्रित कर रही है। एजेंसी ने धनबाद में छह में से पांच विधानसभा में सर्वे का काम पूरा कर लिया है। सिर्फ बाघमारा में सर्वे का काम पूरा नहीं हुआ है। एजेंसी ने इसकी रिपोर्ट भी केंद्रीय कमेटी को सौंप दी है। एजेंसी राज्य में 11 सांसदों के अलावा 26 विधायकों के काम व उनके प्रदर्शन का आकलन कर रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे देवघर, सुबह-सुबह पहुंचे भोले बाबा के द्वार, मंदिर में 15 मिनट तक बिताया समय

पंचायत स्तर पर जुटाई जा रही है जानकारी

एजेंसी के कर्मी प्रत्येक पंचायत में कम से कम 15 लोगों से बात कर रहे हैं। इस दौरान वे लोगों से पूर्व या वर्तमान सांसद और विधायक के नाम के अलावा उन पार्टी पदाधिकारियों के नामों को भी प्रस्तावित करने को कह रहे हैं, जो इस पद के लिए योग्य हो सकते हैं।

इसके अलावा वर्तमान जनप्रतिनिधियों की गतिविधियों, उनके निधि के उपयोग, लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता और जनता से उनके जुड़ाव संबंधी सवाल पूछे जा रहे हैं। इस सर्वे की जानकारी न तो किसी स्थानीय पार्टी पदाधिकारी को दी गई है और न ही प्रदेश स्तर के किसी नेता व पदाधिकारी को। इस सर्वे के बाद पार्टी भी अपने स्तर से एक सर्वे कराएगी, जिसमें संभावित नामों पर चर्चा की जाएगी।

किस विधानसभा क्षेत्र में किन लोगों के बारे में ली गई राय

धनबाद- राज सिन्हा, प्रशांत सिंह, चंद्रशेखर अग्रवाल, अरूण राय, संजय झा, मुकेश पांडेय व रूपेश सिन्हा।

झरिया- रागिनी सिंह, प्रशांत सिंह, राजकुमार अग्रवाल व विष्णुदेव त्रिपाठी।

निरसा- अपर्णा सेनगुप्ता, गणेश मिश्रा, मन्नू तिवारी व काजल नाग।

सिंदरी- इंद्रजीत महतो या उनकी पत्नी तारा देवी, धर्मजीत सिंह, रमेश राही व नंदु अग्रवाल।

टुंडी- विक्रम पांडेय, ज्ञानरंजन सिन्हा, मोतीलाल मुर्मू व रायमुनी देवी।

इसके अलावा सर्वे टीम ने टुंडी के लिए आजसू से गठबंधन होने की सूरत में लोगों के पंसदीदा नामों की सूची भी तैयार की है। जिसमें आजसू से हलधर महतो और भास्कर ओझा के नाम शामिल हैं। वहीं बाघमारा में सर्वे का काम अभी नहीं हुआ है।

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को फिर मिली जान से मारने की धमकी, स्‍पीड पोस्‍ट के जरिए भेजे गए दो खत