Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान: धनबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं को सिखाए गए बूथ प्रबंधन-संगठन विस्तार के गुर

    Updated: Sun, 24 May 2026 10:49 AM (IST)

    गोविंदपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला का दो दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। ...और पढ़ें

    प्रशिक्षण में मंचासीन भाजपा के पदाधिकारी।

    प्रशिक्षण में मंचासीन भाजपा के पदाधिकारी।

    HighLights

    1. गोविंदपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

    2. कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन और संगठन विस्तार के गुण सिखाए।

    3. कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया गया।

    संवाद सूत्र, गोविंदपुर (धनबाद)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गोविंदपुर में शनिवार को प्रारंभ हुआ। सत्र एवं ग्रामीण जिला के द्वारा किए गए कार्यों के प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया।

    अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार एवं संचालन जिला महामंत्री विकास महतो ने किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को 20 प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनने पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं के आचरण, व्यवहार, भाजपा के अखंड भारत के लिए किया जा रहे कार्यों की चर्चा की।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्ति आधारित नहीं होकर संगठन आधारित कार्य करने की बात कही। सत्र को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने संगठन के व्यापक विस्तार पर बात की। धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की रीति-नीति को जमीनी स्तर पर उतारने एवं कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की अपील की।

    प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से व्यावहारिक पक्ष एवं बूथ प्रबंधन के गुण सिखाए। राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कार्यकर्ताओं को विचार परिवार के साथ संबंध बनाकर कार्य करने का बात कही। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा की कार्य पद्धति एवं कार्य संस्कृति की जानकारी दी।

    खबरें और भी

    प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मिल्टन पार्थ सारथी ने सोशल मीडिया, नमो ऐप एवं सरल ऐप के गुण सिखाए। मौके पर वर्ग अधिकारी महादेव दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, घनश्याम ग्रोवर, पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, तारा देवी, बलदेव महतो, जया कुमार, धरनीधर मंडल, धर्मजीत सिंह, विक्रांत उपाध्याय, निताई रजवार, आशीष मुखर्जी, मधुरेंद्र गोस्वामी, संजय महतो, निशि महतो, प्रकाश बाउरी, दीपा दास, समीर साव, परेश चंद्र दास, राजेश सिंह, नीलकंठ रवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।