पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर धनबाद में जश्न, सांसद ढुलू महतो बोले-जनता ने चुना राष्ट्रवाद और विकास
BJP Wins Bengalः पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की जीत पर धनबाद में विजय उत्सव मनाया ...और पढ़ें

सांसद ढुलू महतो को मिठाई खिलाते हुए भाजपा कार्यकर्ता।
जागरण संवाददाता, धनबाद। विधानसभा चुनाव 2026 में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए की प्रचंड जीत पर सोमवार को धनबाद संसदीय कार्यालय में विजय उत्सव मनाया गया। सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
सांसद ढुलू महतो ने जीत को जन-विश्वास की ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में जनता ने भय और गुंडाराज को नकारकर विकास और सुशासन के पक्ष में जनादेश दिया है। असम में मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के कार्यों पर जनता ने फिर मुहर लगाई है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश की प्रगति का जिक्र करते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार, संजीव अग्रवाल, नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थ सारथी, धनेश्वर महतो, संजय झा, बिंदेश्वरी प्रसाद, देवाशीष पाल, बाबी पांडे, बसंती सिंह, अमरजीत चंद्रवंशी, बंटी बरनवाल, विभा सिंह, सनी रवानी, राजाराम दत्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में भव्य जश्न मनाया। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ खुद ढोल बजाकर खुशी जाहिर की और मिठाई बांटकर जीत का उत्सव मनाया।
राज सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलना केवल राज्य तक सीमित नहीं रहेगा। इसका व्यापक और सकारात्मक प्रभाव झारखंड सहित पूरे देश में दिखेगा। यह जनादेश सुशासन, विकास और स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में तमाल राय, निर्मल प्रधान, उमेश सिंह, आनंद कुमार, प्रमोद मंडल, अमित सिंह, राजीव राय भट्ट, मनोज मालाकार, अनिल सिन्हा, विकास सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।