Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आइआइटी आइएसएम में सत्र 2022-23 के लिए कैंपस प्लेसमेंट जारी, अबतक 43 लाख तक का पैकेज मिला

    By Jagran NewsEdited By: Deepak Kumar Pandey
    Updated: Sat, 03 Dec 2022 01:23 PM (IST)

    आइआइटी आइएसएम में 2022-23 बैच के लिए कैंपस प्लेसमेंट जारी है। गुरुवार को 29 छात्रों का चयन किया गया। शुक्रवार को भी कैंपस सेलेक्‍शन जारी रहा। अबतक 45 ...और पढ़ें

    पिछले साल 342 छात्रों को पांच से दस लाख का मिला वार्षिक पैकेज मिला था।
    पिछले साल 342 छात्रों को पांच से दस लाख का मिला वार्षिक पैकेज मिला था।

    जागरण संवाददाता, धनबाद: आइआइटी आइएसएम में 2022-23 बैच के लिए कैंपस प्लेसमेंट जारी है। गुरुवार को 29 छात्रों का चयन किया गया। शुक्रवार को भी कैंपस सेलेक्‍शन जारी रहा। अबतक 45 से अधिक छात्रों का चयन किया जा चुका है। चयनित छात्रों की संख्या और बढ़ेगी।

    इनका चयन देश-विदेश की विभिन्न कंपनियों ने किया। इनमें बजाज ऑटो, ओरेकल, फोन पे, मोर्गन स्टेनले, उबर, स्लाइसिट, मीडिया डाॅट नेट, मनी फारवर्ड और फ्लिपकार्ट सरीखी कंपनियां शामिल हैं। लगभग पांच से 43 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर छात्रों का चयन किया गया। सबसे अधिक 11 छात्रों का चयन बजाज ऑटो ने किया। संस्थान की सीडीसी के चेयरपर्सन प्रो. देवजानी मित्रा के अनुसार, अभी फाइनल परिणाम आना बाकी है। पिछले वर्ष आइआइटी आइएसएम के कुल 1072 छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर मिला। इसमें सबसे अधिक प्लेसमेंट पैकेज एक करोड़ पांच लाख रुपये मिला था। 162 छात्रों को 30 लाख से अधिक का पैकेज मिला था, जबकि 597 छात्रों को 10 से 30 लाख का पे पैकेज मिला था। 342 छात्रों को पांच से दस लाख का मिला वार्षिक पैकेज मिला था।

    पीपीओ में भी छात्रों का बढ़िया प्रदर्शन

    2023 बैच के लिए 231 छात्रों को पीपीओ ऑफर हुआ। इसमें 199 का चयन किया गया। कुल पीपीओ में भारत सरकार से तीन, पीएसयू से 29 और निजी क्षेत्र से नौ छात्रों का चयन हुआ। इसी तरह 2024 सत्र के लिए 301 छात्रों को इंटर्नशिप का आफर मिला। इन्हें 15 हजार से दो लाख रुपये मासिक स्टाइपेंड मिला है। पिछले वर्ष जीरो डे के दिन एक साथ 246 छात्र-छात्राओं को 45 कंपनियों ने जाब आफर किया था। इस वर्ष जीरो डे के लिए 300 से अधिक छात्रों को जाॅब ऑफर दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

    किस कंपनी ने किन छात्रों का किया चयन

    - बजाज ऑटो : आयुष कुमार (मैकेनिकल), अंकित कुमार (मैकेनिकल), एवी जेफरसन (सीएसई), सौरभ गोयल (सीएसई), तेजस नरसिंह धनगारे (ईई), शुभि तिवारी (एमएमई), अतुल कुमार (एमटेक ईई), राजर्षि चक्रवर्ती (एमटेक ईई), अमित कुमार परिदा (एमटेक मैकेनिकल), अविनाश साहू (एमटेक मैकेनिकल) एवं अमरजीत गुप्ता (एमटेक मैकेनिकल)।

    खबरें और भी

    - फोन पे : मयंक उत्कर्ष (सीएसई), आकाश कुमार राणा (ईसीई) एवं सचिन जेठानंदानी (ईई)।

    - मोर्गन स्टेनली : पसुपुलेटी अजय (डीडी सीएसई), अंकिता जायसवाल (एजीपी) एवं हिमांशु कुमार (पीई)।

    - उबर : संचिता घोष (ईसीई)।

    - स्लाइसिट : अतुल कुमार (खनन)।

    - मीडिया डाॅट नेट : आनंद कुमार (सीएसई)।

    - मनी फारवर्ड : करण (एमएंडसी)

    - ओरेकल : आयुष सिंह (डीडी सीएसई), ताहा हुसैन (सीएसई), बोब्बा वामसी (ईसीई), कुणाल गुप्ता (ईसीई), प्रियांशु (ईसीई) एवं रक्षित जैन (ईई)।

    - फ्लिपकार्ट : कुमार सुमन सौरभ (सीएसई), लोकेश ढौंडियाल (ईसीई)।