Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नौ माह में भी पता नहीं लगा सके पैरा ग्लाइडर क्रैश का कारण, जाॅय राइड सेवा शुरू होने पर संकट के बादल

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 02:03 PM (GMT+05:30)

    Dhanbad Glider Crash धनबाद में उड़ान भरने के 83 सेकेंड के अंदर ही बिरसा मुंडा पार्क के एक मकान के पिलर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्‍त हुए ग्‍लाइडर के क्रैश ...और पढ़ें

    बिरसा चौक के पास एक घर के सामने गिरा ग्‍लाइडर।
    बिरसा चौक के पास एक घर के सामने गिरा ग्‍लाइडर।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। 2018 में बड़े ही तामझाम के साथ धनबादवासियों के लिए पैरा ग्लाइडर जाॅय राइड की शुरुआत की गई थी। इसी वर्ष 23 मार्च को बरवाअड्डा हवाई पट्टी से उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही पैरा ग्लाइडर क्रैश हो गया। कोलकाता से एविशन की टीम दुर्घटना के कारणों की जांच करने पहुंची।

    धनबाद में अब कम है इसकी सेवा शुरू होने की संभावना

    आज नौ माह हो चुके हैं न तो जांच रिपोर्ट आ सकी, न इसके कारणों का पता लग सका और न ही दोबारा पैरा ग्लाइडर सेवा बहाल हो सकी। इसी जगह रांची और दुमका में यह सेवा निर्बाध रूप से जारी है।

    सूत्र बताते हैं कि अब धनबाद में पैरा ग्लाइडर सेवा प्रारंभ होने की कम ही संभावना है, हालांकि बरवाअड्डा हवाई पट्टी अथाॅरिटी ने जल्द ही शुरू होने की बात कही है। जांच रिपोर्ट आने तक ग्लाइडर सेवा पर संकट के बादल हैं।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    उड़ान भरने के 83 सेकेंड के अंदर दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ पैरा ग्‍लाइडर

    कैप्टन एसपी सिन्हा ने बताया कि जल्द ही दुर्घटना की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके साथ ही ग्लाइडर सेवा भी दोबारा शुरू होगी। इसमें थोड़ा समय लगेगा। इसी वर्ष मार्च में बरवाअड्डा हवाई पट्टी से उड़ान भरने के दो मिनट के अंदर ही बिरसा मुंडा पार्क के पास ग्लाइडर क्रैश हो गया था।

    खबरें और भी

    पायलट कैप्टन बलवंत कुमार ने सवारी के तौर पर 14 वर्षीय कुश को लेकर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 83 सेकेंड के अंदर ही ईंधन का प्रेशर कम होते ही इंजन बंद हो गया। जिसकी वजह से बिरसा मुंडा पार्क के एक मकान के पिलर से ग्लाइडर जा टकराया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। कोलकाता की टीम ने इसके कारणों की जांच भी की थी, हालांकि आज तक इसकी रिपोर्ट नहीं आ सकी है।

    दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ग्लाइडर है साइनस

    बरवाअड्डा हवाई पट्टी पर 2018 में परिवहन एवं नागर विमानन विभाग ने ग्लाइडर से जाॅय राइड सेवा आरंभ की। दोनों ग्लाइडर यूरोप की स्लोवेनिया की पिपिस्ट्रेल कंपनी द्वारा निर्मित साइनस श्रेणी के थे।

    इस श्रेणी के ग्लाइडर ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा आयोजित विश्व प्रतियोगिता में वर्ल्ड टूर कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

    इस श्रेणी के ग्लाइडर ने विश्व की कई दुर्गम चोटी पर सफल लैंडिंग और उड़ान भरी है। यह ग्लाइडर 10 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है और यह डीजीसीए के विजुअल फ्लाइट रूल्स (वीएफआर) से मान्यता प्राप्त है। यह रात्रि में उड़ान नहीं भर सकता।

    यह 50 से 100 मीटर की हवाई पट्टी से आसानी से उड़ान भर सकता है। इसे बाक्स प्लेटफार्म पर निर्मित किया गया है। बावजूद धनबाद के हवाई पट्टी से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दस मिनट के उड़ान के लिए प्रति व्यक्ति 800 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था।

    यह भी पढ़ें: झारखंड के पलामू में 10-12 तक लगेगा बागेश्वर बाबा का दरबार, बिहार-यूपी से भर-भरकर लोग लगवाने आएंगे अर्जी

    यह भी पढ़ें: 'प्रिंस खान बोल रहा हूं चुपचाप भेज दो 30 लाख..' धनबाद में आभूषण व्यवसायी से मांगी गई रंगदारी, पुलिस जांच में जुटी