Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CBSE Compartment Result: रिजल्ट से हैं नाखुश तो जरूर कराएं पुनर्मूल्यांकन, प्रति प्रश्न देने होंगे 100 रुपये

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 06:56 PM (IST)

    CBSE Compartment Result सीबीएसई ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के परिणाम घोषत कर दिए हैं। परिणाम घोषित करने के साथ बोर्ड ने रिजल्ट ...और पढ़ें

    अपने रिजल्ट से हैं नाखुश तो जरूर कराएं पुनर्मूल्यांकन।
    अपने रिजल्ट से हैं नाखुश तो जरूर कराएं पुनर्मूल्यांकन।

    HighLights

    1. 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देकर 10वीं-12वीं के प्रश्नों का करा सकेंगे पुनर्मूल्यांकन
    2. अंकों के सत्यापन, मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी का कार्यक्रम जारी
    3. सीबीएसई ने पुनर्मूल्यांकन का कार्यक्रम भी किया जारी

    जागरण संवाददाता, धनबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और 12वीं के कंपार्टमेंट यानी पूरक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

    इसके साथ ही सीबीएसई ने परिणाम में मिले अंकों के सत्यापन, मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकापी प्राप्त करने और 10वीं एवं 12वीं के पूरक परिणाम के पुनर्मूल्यांकन का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। सीबीएसई की ओर से निर्धारित शुल्क देकर छात्र अपना अंक सुधार पाएंगे।

    उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी भी कर सकेंगे प्राप्त

    उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी भी प्राप्त कर सकेंगे। सीबीएसई ने हाल ही में कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

    दसवीं पूरक परीक्षा के अंकों का सत्यापन नौ और 10 अगस्त रात 11.59 बजे तक तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए प्रति विषय 500 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

    मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए 16 अगस्त रात 11.59 बजे तक तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए प्रति उत्तरपुस्तिका 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

    पुनर्मूल्यांकन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न है शुल्क

    प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देकर 20 अगस्त रात 11.59 बजे तक तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

    इसी तरह 12वीं की पूरक परीक्षा परिणाम के आधार पर मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए प्रति उत्तरपुस्तिका 700 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

    17 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

    प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क देकर 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 12वीं के पूरक परिणाम के लिए अंक सत्यापन प्रक्रिया की तिथि समाप्त हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें: CBSE Compartment Result: घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के नतीजे, इन Link से करें चेक

    CBSE ने जारी किया सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, 10वीं में 94 और 12वीं में 88 प्रतिशत छात्र पास

    CBSE Exam: साल में दो बार परीक्षा कराएगा सीबीएसई? ये सकते हैं एग्जाम की प्रक्रिया के विकल्प