Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3: धनबाद में होगा चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण, साथ में मिलकर देखेंगे लैंडर विक्रम की साॅफ्ट लैंडिंग

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 03:43 PM (IST)

    Chandrayaan-3 News भारत का चंद्रयान-3 आज शाम 604 बजे चंद्रमा पर उतरेगा। देश भर के साथ ही धनबाद के लोग भी इस पल के गवाह बनेंगे। यहां कई जगह लाइव प्रसार ...और पढ़ें

    धनबाद में हो रहा चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण।
    धनबाद में हो रहा चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Chandrayaan-3 News: चंद्रमा की सतह पर लैंडर-रोवर को अलग होते हुए धनबाद के लोग भी देखेंगे। भारत का चंद्रयान-3 आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर उतरेगा। देश भर के साथ ही धनबाद के लोग भी इस पल के गवाह बनेंगे। यहां भी लाइव प्रसारण की तैयारी की गई है।

    सभी साथ में मिलकर देखेंगे लैंडर विक्रम की साॅफ्ट लैंडिंग

    आईआईटी आईएसएम में शाम साढ़े पांच बजे से चंद्रयान-3 मिशन का सीधा प्रसारण शुरू हो जाएगा। आईएसएम के छात्र-छात्राएं और शिक्षक लैंडर विक्रम की साॅफ्ट लैंडिंग देखेंगे। संस्थान के पेनमेन ऑडिटोरियम में प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

    सभी छात्रों एवं शिक्षकों को शाम साढ़े पांच बजे तक रिपोर्ट करने को कहा गया है। उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार ने बताया कि पूरा देश इस पल का गवाह बनने जा रहा है इसलिए आईएसएम ने भी यहां प्रसारण की व्यवस्था की है। हम लोगों के लिए यह गर्व का क्षण है।

    बिग स्‍क्रीन पर पांच बजे से होगा लाइव प्रसारण

    प्रतिष्ठित धनबाद क्लब में भी चंद्रयान-3 मिशन का प्रसारण बिग स्क्रीन पर होगा। क्लब के सचिव संजीव बियोत्रा ने बताया कि चंद्रयान-3 की साॅफ्ट लैंडिंग पूरे देश के लिए गर्व की बात है। क्लब के लाॅन में बिग स्क्रीन लगाया गया है। साढ़े पांच बजे से लाइव प्रसारण शुरू हो जाएगा। अब तक दुनिया का कोई भी देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं उतरा है, हम रिकार्ड बनाने जा रहे हैं। अपने देश के लिए यह एक गौरव की बात है।

    खबरें और भी

    सिंफर में भी होगा लाइव प्रसारण

    सिंफर में भी चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण होगा। सिंफर समेत इसकी सभी प्रयोगशालाओं में चंद्रयान की साॅफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

    सिंफर के निदेशक प्रो. एके मिश्रा ने बताया कि चंद्रयान-3 से संबंधित तीन हजार परीक्षण सीएसआईआर के बेंगलुरू के एनएएल (नेशनल एयोरोस्पेस लैब) में किया गया है।

    सिम्युलेशन एवं प्रेशर से संबंधित अधिकतर टेस्ट एनएल में ही हुए। एनएएल लाइट काॅम्‍बेट हेलीकाॅप्टर आदि के निर्माण से जुड़ी प्रयोगशाला है। कई अहम प्रोजेक्ट में एनएएल डीआरडीओ का भी सहभागी है।