Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Special Train: छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 14-21 नवंबर को कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

    By Tapas BanerjeeEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 06:39 PM (IST)

    छठ पूजा पर घर आने वालों की ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ संभालने के लिए रेलवे ने दक्षिण भारत से बिहार के लिए जनरल डिब्बे वाली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोष ...और पढ़ें

    छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी
    छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी

    HighLights

    1. कोयंबटूर से बरौनी के लिए 14 और 21 नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलेगी
    2. छठ के दौरान धनबाद व गोमो होकर चलेंगी कई छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें

    जागरण संवाददाता, धनबाद। छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ संभालने के लिए रेलवे ने दक्षिण भारत से बिहार के लिए जनरल डिब्बे वाली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

    कोयंबटूर से बरौनी के लिए 14 और 21 नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलेगी। वापसी में 16 और 23 नवंबर को बरौनी से पोडानूर के लिए इसे चलाया जाएगा।

    स्पेशल ट्रेन रांची, बोकारो और धनबाद होकर चलेगी। साथ ही जामताड़ा और जसीडीह के लोग भी यात्रा कर सकेंगे। इसमें 15 जनरल डिब्बे के साथ दो सेकेंड सीटिंग चेयर कार और दो लगेज यान जुड़ेगा।

    इन स्टेशन पर होगा ठहराव

    तिरुप्पुर, इरोड, सलेम, जोलारपेट्टई, काटपाडी, पेरंबूर, गुडूर, नेल्लोर, ओंगोल, विजयवाड़ा, राजमुंदरी, दुव्वाडा, विजयनगरम, बोब्बिली, पार्वतीपूरम, रायगढ़, मुनीगुड़ा, टिटलागढ़, संबलपुर, झारसुगड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, बोकारो, धनबाद, बराकर, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा व किउल।

    छठ के दौरान धनबाद व गोमो होकर चलने वालीं स्पेशल ट्रेनें

    1. 03301 धनबाद-रक्सौल छठ स्पेशल 15 व 17 नवंबर को सुबह 4:10 बजे खुलेगी और शाम 4:45 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वहीं, 03302 रक्सौल-धनबाद छठ स्पेशल 15 व 17 नवंबर को रात 8:00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 9:00 बजे धनबाद आएगी।

    2. 08626 रांची-लहेरियासराय स्पेशल 16 नवंबर को चलेगी। रांची से रात 11:00 बजे खुलकर सुबह 3:45 पर धनबाद और दोपहर 1:25 पर लहेरियासराय पहुंचेगी। वहीं, 08625 लहेरियासराय-रांची स्पेशल 17 नवंबर को चलेगी। लहेरिया सराय से दोपहर 3:39 पर खुलकर रात 11:25 पर धनबाद और सुबह 3:40 पर रांची पहुंचेगी।

    3. 08105 रांची-जयनगर स्पेशल 18 नवंबर को रांची से देर रात 11:55 पर खुल कर अलसुबह 4:10 पर धनबाद और दोपहर 3:30 पर जयनगर पहुंचेगी। - 08106 जयनगर-रांची स्पेशल 19 नवंबर को जयनगर से शाम 5:00 बजे खुल कर अलसुबह 4:05 पर धनबाद और सुबह 9:00 बजे रांची पहुंचेगी।

    4. 05068 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर स्पेशल हर गुरुवार को 30 नवंबर तक चलेगी। गोमतीनगर से शाम 6:55 पर खुलकर दोपहर 1:25 पर गोमो, 1:58 पर महुदा होकर अगले दिन सुबह 4:30 पर मालतीपाटपुर पहुंचेगी। वहीं, 05067 मालतीपाटपुर-गोमतीनगर स्पेशल ट्रेन हर शनिवार को दो दिसंबर तक चलेगी। सुबह 10 बजे खुल कर देर रात 12:25 पर महुदा, 1:20 पर गोमो और अगले दिन रात 8:00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    5. 08793 दुर्ग -पटना स्पेशल 15 नवंबर को दोपहर 2:45 पर खुलेगी। सुबह 3:15 पर बोकारो, 4:20 पर गोमो और सुबह 9:30 पर पटना पहुंचेगी। वहीं, 08794 पटना-दुर्ग स्पेशल 16 नवंबर को दिन 10:30 पर खुलकर दोपहर 3:45 पर गोमो, शाम 5:00 बजे बोकारो और अगले दिन सुबह 8:20 पर दुर्ग पहुंचेगी।

    यह भी पढ़ें: Chhath Puja Special Train : छठ पर बिहार जाना हुआ आसान, पटना से दुर्ग के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; जल्दी करें बुकिंग

    यह भी पढ़ें: Festival Special Train: घर आना हुआ आसान, झारखंड से गुजरने वाली इन ट्रेनों में लगेंगे एक्सट्रा कोच; यहां लीजिए अपडेट