Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chirag Paswan: झारखंड में आरक्षण पर क्या बोले चिराग पासवान? PM Modi का भी ले लिया नाम

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 11:43 AM (GMT+05:30)

    Jharkhand Election News केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड में भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं आरक्षण ख ...और पढ़ें

    चिराग पासवान और नरेंद्र मोदी (जागरण फोटो)
    चिराग पासवान और नरेंद्र मोदी (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. चिराग पासवान ने कहा- जब तक जिंदा हूं, तब तक आरक्षण नहीं होगा खत्म
    2. चिराग पासवान ने कहा- झरिया का विकास चाहिए या विनाश, फैसला आपको करना है

    जागरण टीम, झरिया/पुटकी /केंदुआ(धनबाद)। Jharkhand Assembly Election 2024:  जब तक चिराग पासवान जिंदा है, आरक्षण खत्म नहीं होगा। झारखंड में भाजपा का आना आवश्यक है। झामुमो की इस सरकार में राज्य में भष्टाचार बढ़ा है। पांच साल तक झरिया का विकास चाहिए या विनाश, फैसला आपको करना है। यह बात लोजपा नेता व भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कही।

    वे आरएसपी कालेज में झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह व करकेंद नेहरू उद्यान में धनबाद के प्रत्याशी राज सिन्हा के पक्ष में सोमवार को सभा कर रहे थे। झरिया में चिराग ने कहा कि यह चुनाव सभा नहीं विजय सभा प्रतीत हो रही। जीत को इतना बड़ा बनाएं कि हमारे प्रधानमंत्री तक संदेश पहुंचे।

    आरक्षण पर गरजे चिराग पासवान

    प्रधानमंत्री हर वर्ग को साथ लेकर काम कर रहे। कांग्रेस वाले कहते थे कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो आरक्षण खत्म होगा। क्या ऐसा हुआ। भारतीय अर्थव्यवस्था आज दुनिया में पांचवें स्थान पर है। हमारे पिता राम विलास पासवान झारखंड का विकास देखना चाहते थे। उनके सपने को पूरा करें। चिराग बनकर घर-घर जाएं और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करें। सभा के बाद रागिनी ने रोड शो भी किया।

    सभा में पूर्व सांसद पीएन सिंह, पूर्व विधायक कुंती देवी, सिद्धार्थ गौतम, मिनी सिद्धार्थ गौतम, वीरेंद्र प्रधान, ओम सिंह, महावीर पासवान, प्रियंका देवी, हरीश जोशी, जमशेदपुर के सांसद विद्युत चरण महतो आदि थे। इधर करकेंद में कहा कि विकास के लिए राज्य में प्रधानमंत्री के सोचवाली पूर्ण बहुमत की गठबंधन सरकार बनाएं। कहा कि प्रधानमंत्री राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाकर गरीबों का विकास करना चाहते है।

    खबरें और भी

    केंद्र सरकार ने आदिवासी महिला को सम्मान देकर देश का राष्ट्रपति बनाया। भगवान बिरसा मुंडा को देश का गौरव बताया। केंद्र सरकार ने महिलाओं और गरीबों के उत्थान के लिए उज्वला योजना, घर घर शौचालय, मुफ्त राशन का काम किया है।

    गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना के तहत पांच पांच लाख रुपये दिए। इससे अब आमजन को इलाज की चिंता नहीं सताएगी। झामुमो, राजद और कांग्रेस गठबंधन की जमकर आलोचना की। कहा कि इनकी सरकार राज्य को पीछे ले जा रही है।

    कांग्रेस से पूछिए बाबा साहेब को चुनाव में किसने हराया था? 

    चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथ में सविधान लेकर कह रहे कि संविधान खतरे में है। आप पूछिए कि जब देश की कांग्रेस सरकार थी, उस समय संविधान रचयिता बाबा साहब को चुनाव में किसने हरवाया। कांग्रेस शासन में बाबा साहब का चित्र संसद में क्यों नहीं लगा। कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल लगाकर संविधान व लोकतंत्र की। सभा में यह भी कहा गया कि प्रचार के दौरान लोग पूछते हैं कि अजय कुमार दुबे कौन है। दरअसल धनबाद के लोग तो कांग्रेस प्रत्याशी को पहचानते तक नहीं हैं।

    अध्यक्षता श्रवण राय और संचालन मानस प्रसून ने किया। बंगाल की विधायक अग्निमित्रा पाल, भाजपा में शामिल हुए मयूर शेखर झा, जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार आदि थे।

    बेरमो में चिराग ने किया रोड शो  

    चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बेरमो विधानसभा क्षेत्र के दुगदा कालोनी, दुगदा गोलाई, चंद्रपुरा निमिया मोड़, चंद्रपुरा स्टेशन, डीवीसी कालोनी, झरनाडीह चंद्रपुरा तक रोड शो किया। भाजपा उम्मीदवार रविंद्र कुमार पांडेय को विजयी बनाने की अपील की। उनको देखने के लिए चंद्रपुरा दुगदा में भीड़ उमड़ पड़ी। छतों पर से जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रोड शो में विक्रम पांडेय, संतोष पांडेय, राजेश सिंहा, चंद्रशेखर महथा, कमलेश दशौंधी, सुनील सिंह, कमलेश यादव समेत अनेक लोग थे।

    Jharkhand Election 2024: क्या चंपई सोरेन की यह बात बर्दाश्त कर पाएंगे CM हेमंत? चुनाव के बीच सियासत हुई तेज

    Hemant Soren: 'यह अपमान नहीं है तो क्या है ?', सराय काले खां बस स्टैंड का नाम बिरसा मुंडा करने पर भड़के हेमंत सोरेन