Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव: भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष के सामने मारपीट, महिलाओं से धक्का-मुक्की

    By Bhagwan Kinkar Malbiya Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Mon, 09 Feb 2026 11:01 AM (IST)

    चिरकुंडा के नेहरू रोड स्थित भाजपा समर्थित प्रत्याशी बर्नाली बाउरी के चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की व मारपीट हु ...और पढ़ें

    मारपीट के दौरान चिरकुंडा में भाजपा के चुनाव कार्यालय में अपरातफरी का माहौल।

    मारपीट के दौरान चिरकुंडा में भाजपा के चुनाव कार्यालय में अपरातफरी का माहौल।

    जागरण संवाददाता, चिरकुंडा (धनबाद)। झारखंड नगर निकाय चुनाव-2026 के दौरान चिरकुंडा नगर परिषद का भी चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत के लिए भाजपा ने भी ताकत लगा रखी है। इसी बीच रविवार को चिरकुंडा में भाजपा की किरकिरी हो गई।

    चिरकुंडा के नेहरू रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के समीप भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बर्नाली बाउरी के चुनाव कार्यालय व सड़क पर रविवार की शाम में कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की व मारपीट हुई। जिसमें महिला को भी नहीं बख्शा गया और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया गया।

    चिरकुंडा पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में प्रत्याशी बर्नाली बाउरी के पति सह नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष डब्लू बाउरी ने बताया कि सुमित और बुलन बाउरी आपस में किसी बात को लेकर उलझ गए थे। दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है।

    इधर जिस समय मारपीट हो रही थी उस वक्त भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार,पूर्व अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, ज्ञान रंजन सिन्हा, भूपेंद्र सिंह आदि जिला व प्रदेश स्तर के नेताओं की बैठक चुनावी कार्यालय में चल रही थी।

    मारपीट करने वाले दोनों युवक भाजपा के नेताओं से भी उलझ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें कुछ लोगों को आंशिक चोटें आई हैं। किसी ने थाने में शिकायत नहीं की है। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियों की सच्चाई की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।

    खबरें और भी