Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chirkunda Nagar Parishad: चेयरमैन को चेयर नहीं, सुनीता देवी जमीन पर बैठकर कर रहीं काम

    By Bhagwan Kinkar Malbiya Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Mon, 13 Apr 2026 08:33 PM (GMT+05:30)

    Chirkunda Nagar Parishad: चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता देवी को अपने कार्यालय में कुर्सी-टेबल नहीं मिली है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण उन्हें ...और पढ़ें

    जमीन पर दरी बिछाकर बैठीं चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी।

    जमीन पर दरी बिछाकर बैठीं चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी।

    HighLights

    1. चिरकुंडा अध्यक्ष सुनीता देवी को कार्यालय में कुर्सी-टेबल नहीं मिली।

    2. अधिकारियों की अनदेखी के कारण जमीन पर बैठकर सुन रहीं फरियाद।

    3. पार्षदों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जनता का अपमान कहा।

    संस, जागरण, चिरकुंडा (धनबाद)। चिरकुंडा नगर परिषद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चुनाव जीतने के बाद भी नगर परिषद की चेयरमैन (अध्यक्ष) सुनीता देवी को अपने ही कार्यालय में कुर्सी-टेबल नसीब नहीं हुई। अधिकारी कुर्सी पर मौज कर रहे हैं और अध्यक्ष दरी बिछाकर जमीन पर बैठकर जनता की समस्या सुनने को मजबूर हैं।

    दरअसल, चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष सुनीता देवी ने पदभार ग्रहण करने के बाद ही अधिकारियों को अपने कक्ष में टेबल और कुर्सी लगाने का निर्देश दिया था। लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात को दरकिनार कर दिया। लगातार अनदेखी के बाद सोमवार को सुनीता देवी ने अपने कार्यालय में दरी बिछाकर ही जनता की फरियाद सुनती दिखीं और वहीं से सरकारी कामकाज निपटाया।

    सुनीता देवी ने कहा कि यहां के अधिकारियों के रवैये के कारण आज एक निर्वाचित अध्यक्ष जमीन पर बैठी है। जब तक उचित व्यवस्था नहीं मिलती है तब तक दरी पर बैठकर ही जनता का काम करूंगी। यह जनता का अपमान है। इधर पार्षदों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इतिहास के पन्नों में एक नया अध्याय जुड़ गया कि अध्यक्ष को कुर्सी नहीं मिली और अधिकारी कुर्सी पर बैठकर काम कर रहे हैं।

    इस संबंध में चिरकुंडा नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। 

    खबरें और भी