Chirkunda Nagar Parishad Chunav : नगर की सरकार चुनने के लिए मतदान संपन्न, 61.40% ने किया मताधिकार का प्रयोग
Chirkunda Nikay Chunav Voting: चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव 2026 के लिए सोमवार को मतदान संपन्न हो गया। मतदान सुबह 7 बजे से पांच बजे तक हुआ। ...और पढ़ें

मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार।
HighLights
चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू।
42 बूथों पर 37,007 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग।
शांतिपूर्ण चुनाव हेतु व्यापक पुलिस सुरक्षा व्यवस्था।
जागरण संवाददाता, चिरकुंडा (धनबाद)। Jharkhand municipal elections 2026ः चिरकुंडा नगर परिषद का चुनाव छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। यहां 61.10 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही जनता ने अध्यक्ष पद की 13 महिला प्रत्याशियों तथा 21 वार्डों में 83 पार्षद पद के उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला कर दिया। प्रत्याशियों की किस्मत अब बैलेट बॉक्स में बंद हो गई है।
अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होता दिख रहा है। हालांकि, इस चुनाव में कौन जीतता है और कौन हारता है, इसका पता चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही चलेगा। मतदान के लिए 42 बूथ बनाए गए थे।
इधर, चिरकुंडा के वार्ड संख्या 11 स्थित एसएचएमएस कॉलेज के बूथ संख्या एक और दो में मतदान के दौरान गड़बड़ी की सूचना पर निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला के नेतृत्व में मैथन प्रभारी आकृष्ट अमन, गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी दीपक कुमार दास, निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
वार्ड पार्षद प्रत्याशी संजय कुमार सिंह और रूबी राय की शिकायत पर बूथ के आसपास खड़े लोगों को हटाया गया। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। एसडीपीओ ने बूथ के अंदर जाकर लोगों से निर्भीक होकर शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की।
चिरकुंडा के अधिकांश बूथों पर सुबह से ही महिलाओं की अधिक भीड़ देखी गई। हालांकि दोपहर एक बजे तक मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। वार्ड संख्या 13 के प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र बाघाकुड़ी में धीमी गति से मतदान होने पर लोगों ने नाराजगी जताई।
खबरें और भी
वहीं, दोपहर 12:40 बजे तक वार्ड संख्या 14 के बंगला मध्य विद्यालय, कुमारधुबी में सन्नाटा पसरा रहा और इक्का-दुक्का मतदाता ही वोट डालने पहुंच रहे थे। सबसे अधिक भीड़ वार्ड संख्या दो के जेकेआरआर हाई स्कूल स्थित बूथ पर देखी गई। इसी तरह वार्ड संख्या एक के श्रम कल्याण केंद्र के बूथ संख्या एक में भी शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ।