Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुटकी में सीआईएसएफ ने अवैध कोयला कारोबार पर की बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 02:44 PM (IST)

    CISF ने पुटकी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग परियोजना से अवैध कोयला लदे चार मोटरसाइकिल और दो ...और पढ़ें

    जब्त कोयले और दो पहिया वाहनों के साथ सीआइएसएफ। (फोटोः साैजन्य)

    जब्त कोयले और दो पहिया वाहनों के साथ सीआइएसएफ। (फोटोः साैजन्य)

    संवाद सहयोगी, पुटकी (धनबाद)। सीआईएसएफ के आला अधिकारियों के निर्देश पर पुटकी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात सीआईएसएफ ने फायर पैच माइंस स्थित सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग परियोजना में छापेमारी कर अवैध रूप से कोयला लदे चार मोटरसाइकिल एवं दो स्कूटर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान कई बोरे कोयला भी बरामद किया गया।

    सीआईएसएफ की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आउटसोर्सिंग परियोजना के खनन क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर बोरे में कोयला लादकर बाहर निकाल रहे हैं। सीआईएसएफ की टीम ने छापेमारी की। जवानों के पहुंचते ही अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोग अपने वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गए।

    बल के जवानों ने अवैध कोयला सहित वाहनों को गोपालीचक कोयला डंप पहुंचा कर बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल सीआईएसएफ जब्त बाइकों के आधार पर अवैध कोयला खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों की पहचान कर रही है। अभियान में सहायक कमांडेंट ब्रह्म नारायण प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सहित काफी संख्या में सीआईएसएफ के जवान शामिल थे।