Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    '13 फूल और एक फल नरेन्द्र मोदी को भेंट करें', राजस्थान के CM भजनलाल ने झारखंड की जनता से की ये अपील

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 04:07 PM (IST)

    CM Bhajan Lal jharkhand visit राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को झारखंड के धनबाद पहुंचे। इस दौरान प्रत्याशी ढुलू महतो के नामांकन के बाद आ ...और पढ़ें

    CM भजनलाल ने झारखंड की जनता से की ये अपील (फोटो- जागरण)
    CM भजनलाल ने झारखंड की जनता से की ये अपील (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. भाजपा की सरकार बनते ही झारखंड को करेंगे अपराधमुक्त: बाबूलाल
    2. नामांकन के बाद ढुलू ने किया रोड शो, हजारों लोग 5 किमी पैदल चले

    जागरण संवाददाता, धनबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यूपीए सरकार भ्रष्टाचार व आतंकवाद के लिए जानी जाती थी और 2014 के बाद बनी मोदी सरकार विकास के लिए जानी जाती है। देश का मोदी सरकार ने ऐतिहासिक विकास किया है।

    उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोदी की उपलब्धियों को भी बताया। राजस्थान में 2014 से सभी 25 सीटें भाजपा जीत रही है। भाजपा देश की संस्कृति व विचार को लेकर चलती है। कश्मीर से 370 भी हटाएं और राम मंदिर भी बनाएं। कहीं पत्थर तक नहीं चला।

    भजनलाल शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी टिकट लौटा रहे हैं। एनडीए के पास फूल और फल दोनों है। सभी 14 सीटों पर कब्जा करना है। झारखंड के 13 कमल के फूल और एक फल नरेन्द्र मोदी को देना है।

    गोल्फ ग्राउंड में राजस्थान के मुख्यमंत्री ने रैली को किया संबोधित 

    वह मंगलवार को यहां गोल्फ ग्राउंड में प्रत्याशी ढुलू महतो के नामांकन के बाद आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। चिलचिलाती धूप में हजारों लोगों ने ढुलू महतो के नामांकन व चुनावी सभा में भाग लिया। इसके पूर्व नामांकन के बाद ढुलू महतो ने मेमको मोड़ से रोड शो निकाला, जो गोल्फ ग्राउंड तक गया। चिलचिलाती धूप में भी लोग पैदल पांच किमी चले। 

    खबरें और भी

    बाबूलाल मरांडी ने भी झारखंड सरकार पर साधा निशाना

    सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड और धनबाद में लोग भय के माहौल में जी रहे है। हत्याएं और रंगदारी हो रही है। छह महीने बाद झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएंगे तो रातों रात अपराधियों को झारखंड छोड़कर भागने के लिए बाध्य कर देंगे। इस चुनाव में पिछले चुनाव के रिकॉर्ड को तोड़कर जीतने की चुनौती है। मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए यह चुनाव जीतना है।

    सभा को संबोधित करते हुए आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि यह चुनाव नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हो रहा है। विपक्ष के पास प्रधानमंत्री के लिए कोई चेहरा तक नहीं है। मोदी ने धनबाद को सिंदरी कारखाना व आईआईटी दिया। पशुपतिनाथ सिंह के जीत के रिकॉर्ड को तोड़ना है। मोदी के 400 पार में झारखंड की सभी लोकसभा सीटों को जीतकर शामिल करना है।

    एक-एक योजना को धनबाद की जमीन पर उतारेंगे- ढुलू महतो

    इस मौके पर प्रत्याशी ढुलू महतो ने कहा कि जनता ने मौका दिया तो प्रधानमंत्री की एक-एक योजनाओं को धनबाद की जमीन पर उतारेंगे। सभा को संबोधित करते हुए चंदनकियारी के विधायक व प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने कहा कि यह मतदान नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए करना है। साथ ही झामुमो कांग्रेस राजद की सरकार को उखाड़ फेंकना है।

    कार्यक्रम में इन लोगों ने भी किया संबोधित

    सभा को धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के आजसू सांसद व प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, निरसा की विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, बोकारो के विधायक विरांची नारायण, गोमिया के आजसू विधायक लंबोदर महतो, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, विनय सिंह, रागिनी सिंह, तारा देवी, सुरेश साहू, सत्येंद्र कुमार, गणेश मिश्रा, सरोज सिंह, ज्ञान रंजन सिन्हा, संजीव अग्रवाल आदि ने संबोधित किया।

    ये भी पढ़ें- 

    JAC 12th Result 2024 Topper: सब्जी विक्रेता की बेटी बनीं इंटर की आर्ट्स स्टेट टॉपर, IAS बनने का है सपना

    JAC 12th Result: 12वीं कॉमर्स रिजल्ट में किस जिले के छात्रों का दबदबा, राजधानी का हाल सबसे बुरा; देखें लिस्ट