विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोल इंडिया में 188 अधिकारियों को महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति, बीसीसीएल के 12 नाम शामिल

Published: Wed, 09 Sep 2026 05:04 AM (IST)

Coal India ने महाप्रबंधक पद पर पदोन्नत अधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें बीसीसीएल के 12 अधिकारी शामिल हैं। ...और पढ़ें

कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय। (फाइल फोटो)

कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। कोल इंडिया ने महाप्रबंधक पद पर प्रमोशन पाए 188 अधिकारियों की सूची मंगलवार को जारी कर दी है। इसमें बीसीसीएल के 12 अधिकारियों के नाम शामिल है। एक अधिकारी का तबादला ईसीएल किया गया है।

बीसीसीएल से प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में मानव संसाधन विभाग के सुरेंद्र भूषण, डा. के शरत सिन्हा, माइनिंग विभाग के तापस कर्मकार, सुनील कुमार पांजा, काजल सरकार, टी सिंह चौहान, प्रवीण कुमार, मनीकांत पांडेय, एके बेहरा, दीपक कुमार सिंह, बीके पंथ शामिल है।

इसमें टी सिंह चौहान का तबादला ईसीएल कर दिया गया है। सबसे अधिक 130 माइनिंग, एचआर से 14 व ईएंडएम से 15, वित्त विभाग के 16 अधिकारियों के नाम शामिल है।

मेडिकल विभाग के दो, विधि दो, सहित सिस्टम, साम्रगी, आईई के एकएक शामिल है, जबकि ईएंडटी व पर्यावरण विभाग के तीन तीन अधिकारियों को इसका लाभ मिला है। प्रमोशन के साथ कंपनी नियम के तहत उन्हें वित्त लाभ भी मिलेगा।