कोयला पेंशनरों को बड़ी राहत: न्यूनतम पेंशन अब 1000 प्रतिमाह, 16 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ
CMPFO: केंद्र सरकार ने कोयला खान पेंशन (संशोधन) योजना अधिसूचित की है, जिससे 1971 परिवार पेंशन योजना के तहत न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह हो ...और पढ़ें

कोयला खान भविष्य निधि संगठन। (फाइल फोटो)
HighLights
न्यूनतम मासिक पेंशन बढ़कर अब 1000 रुपये हुई।
1971 परिवार पेंशन योजना के लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।
जून की पेंशन के साथ एरियर का भुगतान होगा।
जागरण संवाददाता, धनबाद। भारत सरकार ने कोयला क्षेत्र के हजारों परिवार पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए कोयला खान पेंशन (संशोधन) योजना की अधिसूचनना जारी कर दी है। इस संशोधन के तहत पुरानी कोयला खान परिवार पेंशन योजना 1971 के लाभार्थियों की न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर अब 1000 प्रतिमाह कर दी गई है।
सरकार के इस फैसले से करीब 16 हजार पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा। यह संशोधित पेंशन 8 मार्च 2024 से प्रभावी मानी जाएगी। साथ ही, अप्रैल 2024 से देय अंतर राशि (एरियर) का भुगतान जून माह की पेंशन के साथ किए जाने की तैयारी है।
पहले संशोधन से वंचित रह गए थे पुराने पेंशनर
पूर्व में न्यूनतम पेंशन बढ़ोतरी का लाभ 1971 परिवार पेंशन योजना के कई लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पाया था। लंबे समय से इन पेंशनरों द्वारा समान लाभ की मांग की जा रही थी। अब केंद्र सरकार की नई अधिसूचना के बाद इस विसंगति को दूर कर दिया गया है।
वहीं, सीएमपीएफओ ने कहा है कि संशोधित पेंशन का लाभ पात्र लाभार्थियों तक शीघ्र पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मुख्य बातें एक नजर में
न्यूनतम पेंशन बढ़कर हुई 1000 प्रतिमाह
1971 परिवार पेंशन योजना के तहत मिलेगा लाभ
8 मार्च 2024 से लागू माना जाएगा संशोधन
अप्रैल 2024 से एरियर का भुगतान संभव
जून 2026 की पेंशन के साथ मिलेगा बकाया
करीब 16 हजार पेंशनरों को होगा फायदा