Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ददई दूबे समर्थक सह संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष के साथ मारपीट, हालत नाजुक

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 03:42 PM (GMT+05:30)

    भौंरा ओपी क्षेत्र के राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष काली चरण यादव मंगलवार की सुबह न्यू क्वार्टर बजरंग बली मंदिर में पूजा करने पहुंच ...और पढ़ें

    आक्रोशित लोगों ने ओपी प्रभारी के साथ भी हाथापाई की।
    आक्रोशित लोगों ने ओपी प्रभारी के साथ भी हाथापाई की।

    HighLights

    1. विवाद के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ की हाथापाई।
    2. रघुकुल समर्थक ने चलाई कई राउंड गोली, क्षेत्र के सभी दुकान बंद

    जागरण संवाददाता, झरिया। भौंरा ओपी क्षेत्र के राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष काली चरण यादव मंगलवार की सुबह न्यू क्वार्टर बजरंग बली मंदिर में पूजा करने पहुंचे। वहां पर कुछ अपराधी घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने कालीकरण के साथ जमकर मारपीट की। कालीकरण वहीं घायल होकर गिर गए।

    उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग उनकी मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों को आता देखकर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में काली चरण को पास के अस्पातल में इलाज के लिए भर्ती कराया। काली चरण की हालत काफी गंभीर थी। इसलिए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया।

    घटना के बाद काली चरण समर्थक सड़क पर उतर गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। तनाव बढ़ने के बाद भौंरा स्थित सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद भौंरा ओपी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। उसने आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की।

    लेकिन आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद अलग-अलग थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। वहीं, लोगों ने काली चरण पर हमला करने के शक में जोड़ापोखर सुंदरपुर बस्ती के रहने वाला सत्यम सिंह (24 साल) को पकड़ा। उन्होंने सत्यम की जमकर पिटाई भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंच किसी से बीच बचाव किया और सत्यम को अपने साथ ले गई।

    खबरें और भी

    आक्रोशित लोगों का शिकार बने भौंरा ओपी प्रभारी

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डिगवाडीह के एक युवक की आक्रोशित लोगों ने जमकर पिटाई करने लगे। इसी दौरान ओपी प्रभारी रंजीत राम मौके पर पहुंच कर उक्त युवक को बचाने लगे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने ओपी प्रभारी के साथ भी हाथापाई की। मौजूद जवान के साथ भी मारपीट करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही सिदरी डीएसपी मौके पर पहुंच मौर्चा संभाले हुए है।

    रघुकुल समर्थकों ने चलाई गोली?

    घटना के बाद आक्रोशित लोगों का हुजूम काली चरण के घर में इकट्ठा होने लगा। इसी बीच पास के रघुकुल समर्थक हरेंद्र यादव के साथियों द्वारा काली चरण यादव के घर में कई राउंड गोली चलाई गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि हरेंद्र यादव रघुकुल समर्थक है। वहीं काली चरण यादव ददई दुबे समर्थक है। दोनों गुटों में विवाद चलता आ रहा है। हालांकि, लोगों यह नहीं बता रहे कि काली चरण के साथ मारपीट कौन किया है।

    यह भी पढ़ें : Jharkhand Crime : धनबाद में थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान बवाल, कई राउंड फायरिंग; गाड़ियों में तोड़फोड़