Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मंडरा रहा जेएन1 वेरिएंट का खतरा, पर वैक्सीन का धनबाद में स्टॉक नहीं, कार्यालय के चक्कर काट रहे लोग

    By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 10:20 AM (IST)

    Corona in Jharkhand देशभर में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन1 का खतरा मंडरा रहा है। एक तरफ विभाग ने अलर्ट जारी किया है तो दूसरी ओर पिछले 10 महीने से धनबाद ...और पढ़ें

    मंडरा रहा जेएन1 वेरिएंट का खतरा, पर वैक्सीन का धनबाद में स्टॉक नहीं, कार्यालय के चक्कर काट रहे लोग
    मंडरा रहा जेएन1 वेरिएंट का खतरा, पर वैक्सीन का धनबाद में स्टॉक नहीं, कार्यालय के चक्कर काट रहे लोग

    जागरण संवाददाता, धनबाद। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट जेएन1 के बढ़ते मामले को देखते हुए एक और विभाग ने अलर्ट जारी किया है, तो दूसरी ओर पिछले 10 महीने से जिले में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक नहीं है।

    अब देश में कोरोना के मामले सामने आने के बाद टीका नहीं लेने वाले लोग सिविल सर्जन कार्यालय और सदर अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। सिविल सर्जन कार्यालय आकर लोग टीका के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

    ज्ञात हो कि धनबाद में फरवरी 2023 में वैक्सीन की अंतिम खेप की आपूर्ति हुई थी। इसके बाद से वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो पाई। तब से स्टॉक खाली पड़ा हुआ है।

    3 लाख लोगों ने नहीं लिया है एक भी टीका

    धनबाद में 20 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें 17 लाख लोगों ने पहले डोज का टीका लगाया है। जबकि 12 लाख लोगों ने दूसरे डोज का टीका लगवाया है। ऐसे में 3 लाख लोगों ने अभी तक एक भी टीका नहीं लिया है। जबकि लगभग 5 लाख लोगों ने दूसरे डोज का टीका नहीं लिया है। टीका नहीं लेने वाले लोग अब टीका के लिए कार्यालय और अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं।

    400 लोगों की अब तक गई है जान

    कोरोनावायरस के कारण धनबाद में अब तक 400 लोगों की जान गई है। इसमें अधिकांश वैसे मरीज है जो दूसरी गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग के प्रभारी डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि कोरोनावायरस को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बाहर से आने वाले लोगों की भी निगरानी की जा रही है।

    ये भी पढ़ें -

    UPSC में फेल होने के बाद शुरू किया फर्जी मार्कशीट बनाना, अशिक्षितों को दे दिए बड़े-बड़े विवि के सर्टिफिकेट; रांची में खूब चला खेल

    ईडी के साक्ष्य के बाद भी नहीं होती कार्रवाई, अधिकारी दबा कर बैठ जाते हैं फाइल; झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल