Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निरसा में 80 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 10:57 PM (GMT+05:30)

    Dhanbad News: निरसा में करीब 80 वर्षीय विधवा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बापीतारिणी महतो को गिरफ्ता ...और पढ़ें

    धनबाद के निरसा में 80 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म।

    धनबाद के निरसा में 80 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म।

    HighLights

    1. 80 वर्षीय विधवा के साथ दुष्कर्म का मामला।

    2. आरोपी बापीतारिणी महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    3. घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई रिकॉर्ड।

    संवाद सहयोगी, निरसा (धनबाद)। एमपीएल ओपी अंतर्गत तिलतोड़िया गांव की एक 8 वर्षीया विधवा के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक बापीतारिणी महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

    ग्रामीणों के अनुसार आरोपी मंदबुद्धि है। इस संबंध में पीड़िता ने एमपीएल ओपी में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि शनिवार की संध्या लगभग 6:30 बजे वह अपने घर के बाहर अकेली बैठी हुई थी। इसी दौरान गांव का बापीतारिणी महतो आया तथा मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा।

    विरोध किया तो उसने मुझे मारा पीटा तथा गाली गलौज की। उसके बाद जबरन उसने मेरे साथ दुष्कर्म कर चला गया। मैंने घर जाकर स्वजनों को मामले की जानकारी दी। उसके बाद मेरे स्वजन जब इसकी जानकारी आरोपित युवक के घरवालों को दी तो कोई भी इसे मानने को तैयार नहीं हो रहा था।

    हालांकि मेरे घर के बगल में स्थित फार्म हाउस के सीसीटीवी कैमरे में पूरा मामला रिकार्ड हो गया था। उसके बाद लोगों को मेरी बात पर विश्वास किया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण हतप्रभ है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों एक ही टोले के रहने वाले हैं। आरोपी मंदबुद्धि है। परंतु वह ऐसी घटना को अंजाम देगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

    खबरें और भी